Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Benefits Of Kiwi: रोजाना कीवी खाने के गजब के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 08:19 PM (IST)

    Health Benefits Of Kiwi कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर फूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे डाइजेशन सही से होता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

    Hero Image
    Health Benefits Of Kiwi: रोजाना कीवी खाने के गजब के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Kiwi: कीवी फल सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से सेहत और सुंदरता दोनों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन सी, ई, के, पोटैशियम, फोलेट, आयरन आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं। आइए, इस फल के फायदे के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन तंत्र मजबूत होता है

    कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर फूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे डाइजेशन सही से होता है। इसके अलावा, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं।

    हाई बीपी कंट्रोल में रहता है

    कीवी में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। एक शोध में उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक हफ्ते में 8 किवी खाने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन जरूर करें।

    डेंगू रोग में फायदेमंद

    हेल्थ एक्सपर्ट्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी की सलाह दी जाती है। वहीं, कीवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कीवी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। वहीं, अन्य फलों की तुलना में कीवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डेंगू के मरीजों को कीवी फल का सेवन करना चाहिए। कीवी डेंगू से रिकवरी में फायदेमंद साबित हो सकता है।

    महिलाओं के लिए वरदान

    गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर महिलाओं को आयरन रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। कीवी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner