Jamun Seeds Benefits: सेहत के लिए बूस्टर से कम नहीं हैं जामुन के बीज, जानें इसके अनगिनत फायदे
Jamun Seeds Benefits जामुन की गुठलियां डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए गुठलियों को फेंकने की बजाय इसका पाउडर बना लें। इसे खा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jamun Seeds Benefits: जामुन एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में मिलता है। यह फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी। जामुन कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, जामुन से ज्यादा इसकी गुठलियां स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। इनमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुणों के साथ कई सारे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
लोग अक्सर जामुन खाकर इसकी गुठली फेंक देते हैं। आप इन्हें फेंकने की बजाय धूप में सुखा सकते हैं। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और किसी साफ डिब्बे में स्टोर कर लें। इसका सेवन दूध, सलाद के साथ कर सकते हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर जामुन की गुठलियों के फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं, ये सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।
View this post on Instagram
डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी
जामुन की गुठलियां डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ये रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करती हैं। इन बीजों में मौजूद जंबोलिन और जाम्बोसीन नामक तत्व होते हैं, जो रक्त शर्करा को धीमा करते हैं और शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है
इन बीजों में एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट गुण लिवर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। इसके अलावा जामुन के बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक
जामुन के बीजों के पाउडर में एलाजिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर के तेजी से उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में सहायक है।
इन बीजों में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिकों जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, ये शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: instagram/lovneetb/ Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।