विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के टिफिन में भूलकर भी न पैक करें ये फूड्स, स्वाद के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए उनकी सेहत

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 03 Oct 2023 11:29 AM (IST)

Foods To Avoid In Kids Tiffin बच्चे खाने में बहुत नखरे करते हैं। घर पर पेरेंट्स तो उन्हें खेल-खेल में ...और पढ़ें

Foods To Avoid In Kids Tiffin: बच्चों के टिफिन में कभी पैक न करें ये फूड्स
Foods To Avoid In Kids Tiffin: बच्चों के टिफिन में कभी पैक न करें ये फूड्स

HighLights

  1. फास्ट फूड्स में अनहेल्दी फैट्स, सोडियम और शुगर की मात्रा अधिक होती है।
  2. बच्चे को सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स देेने से बचें।
  3. डीप फ्राइड फूड्स बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods To Avoid In Kids Tiffin: चाहे बच्चे हो या बड़े, शरीर को स्वस्थ रखने में डाइट अहम भूमिका निभाती है। एक संतुलित आहार बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी होता है। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व बच्चों की सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं, लेकिन बच्चे फास्ट फूड्स और मीठी चीजों को ही बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों के टिफिन में उनके पसंदीदा खाने की चीजों को ही रखते हैं, ताकि बच्चे आसानी से खा लें। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये फूड्स बच्चों की सेहत के लिए कितने नुकसानदायक होते हैं। तो आइए जानते हैं, बच्चों को टिफिन में क्या नहीं देना चाहिए?

स्वीट ड्रिंक्स

बच्चों को मीठी चीजें बहुत पसंद होती हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा खाने से वजन बढ़ने, दातों में सड़न और अन्य सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को अक्सर टिफिन में सोडा, फलों का जूस और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स देते हैं, तो ये आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फ्राइड फूड्स

बच्चे हो या बड़े डीप फ्राइड फूड्स  हर किसी के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनको कभी-कभार खाना ठीक है,  लेकिन अगर आप अक्सर बच्चे के टिफिन में फ्राइड फूड्स पैक करते हैं, तो इससे मोटापा और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी गुणकारी हैं सरसों के बीज, जानें क्या हैं इसके सभी फायदे

प्रोसेस्ड फूड्स

बच्चों को चिप्स, कुकीज़, क्रैकर या अन्य प्रोसेस्ड फूड्स काफी पसंद होते हैं, लेकिन इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। इन फूड्स में सोडियम और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिन्हें अधिक मात्रा में खाने से मोटापा, डायबिटीज जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स में ताजे फल, सब्जियां, या घर का बना नाश्ता रखें, जिन्हें खाने से वो सेहतमंद रहेंगे।

फास्ट फूड्स

बच्चे को खिलाना बहुत मुश्किल काम है, ऐसे में पेरेंट्स उन्हें अक्सर उनकी पसंद का ही खाना खिलाते हैं। अगर आप भी बच्चे को अक्सर बर्गर, पिज्जा, नूडल्स जैसे फास्ट फूड्स खिलाते हैं, तो इससे वो जल्दी बीमार हो सकते हैं। फास्ट फूड में अनहेल्दी फैट्स, सोडियम और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

आर्टिफिशियल फूड कलर

आर्टिफिशियल फूड कलर खाने को रंग देने का काम करते हैं, लेकिन इससे स्वास्थ्य को किसी तरह का फायदा नहीं होता, बल्कि नुकसान ही होते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए बच्चों के खाने में आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल करने से बचें।

हाई शुगर से भरपूर फूड्स

बाजार में आजकल नाश्ते के कई ऑप्शन्स मौजूद होते हैं। इनको तैयार करना भले ही आसान होता है, लेकिन इसमें शुगर और प्रिजर्वेटिव की मात्रा अधिक होती है। बच्चे भले ही इसे चाव से खा लेते हैं, लेकिन यह उनकी सेहत को लगातार नुकसान पहुंचाते हैं। आप इनकी जगह बच्चों के लिए घर पर सैंडविच या पराठे तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं घर पर बनीं ये 5 ड्रिंक्स, बीपी झट से हो जाएगा कंट्रोल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik