Health Tips: इन चीजों के साथ न पिएं दूध, शरीर को हो सकते हैं कई बड़े नुकसान
Health Tips दूध सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के विकास के लिए जरूरी है। शरीर को चुस्त दुरुस्त और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना रात में गर्म दूध जरूर पिएं लेकिन दूध के साथ कुछ चीजों को भूलकर भी न खाएं इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: हेल्दी डाइट में दूध की खास जगह है। हर कोई स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक गिलास दूध पीने की कोशिश करता है। यह एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। बड़े-बच्चे सभी के लिए दूध काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, पोटैशियम आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं। दूध एक बेहतर सप्लीमेंट भी होता है, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। आइए उन चीजों के बारे जानते हैं, जिन्हें आपको दूध के साथ नहीं खाना चाहिए।
दूध के साथ न खाएं ये चीजें
मछली और दूध एक साथ खाने से परहेज करें
दूध की तासीर ठंडी होती है, तो वहीं मछली की तासीर गर्म होती है। जब आप ये फूड्स एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। दूध के साथ कभी भी मछली और अन्य नॉनवेज फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।
केला और दूध
आपने जरूर सुना होगा कि दूध और केला एकसाथ खाने से शरीर को ताकत मिलती है , लेकिन इसे पचने में काफी समय लगता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उनके लिए केला और दूध एक साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूध के खट्टी चीजें न खाएं
दूध में खट्टी चीजें मिलाकर कभी न खाएं। यहां तक कि दूध के साथ विटामिन-सी से भरपूर फलों का भी सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि दूध को पचने में अधिक समय लगता है और जब आप दूध के साथ खट्टे फल खाने का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको गैस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सर्दी, खांसी, चकत्ते और एलर्जी भी हो सकती है।
दूध के साथ खाएं ये चीजें
- ड्राई फ्रूट्स दूध के साथ खाए जा सकते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं।
- दूध और ओट्स खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये फूड कॉम्बिनेशन आपके शरीर को दुरुस्त रखते हैं।
- दूध और रोटी खाने से भी शरीर को ताकत मिलती है। दूध पोषक तत्वों का खजाना है, तो वहीं रोटी में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।