Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snoring Remedies: इन 5 चीजों का रोजाना सेवन कर खर्राटे की समस्या से पा सकते हैं आप निजात

    Snoring Remedies खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। प्याज के सेवन से नाक और गला साफ रहता है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 15 Feb 2023 04:31 PM (IST)
    Hero Image
    Snoring Remedies: इन 5 चीजों का रोजाना सेवन कर खर्राटे की समस्या से पा सकते हैं आप निजात

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Snoring Remedies: रात में सोते समय कई लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। कुछ लोग इसे नार्मल समझते हैं, तो कुछ लोगों का मानना होता है कि यह एक बीमारी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि खर्राटे से अन्य लोग भी परेशान होते हैं। अगर आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेब खाएं

    अगर आप खर्राटे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सेब जरूर खाएं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम खर्राटों को दूर और रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। सेब में पाए जाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है।

    अदरक की चाय पिएं

    अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक की चाय पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह थकान और खर्राटों को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अदरक की चाय जरूर पिएं।

    प्याज खाएं

    खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित हैं। प्याज के सेवन से नाक और गला साफ रहता है। इससे खर्राटे की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले प्याज का सेवन जरूर करें।

    हल्दी वाला दूध पिएं

    डॉक्टर सर्दी, खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो बंद नाक की समस्या और गले की खराश को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

    शहद का सेवन करें

    शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले की खराश को दूर करने में फायदेमंद साबित होते हैं। शहद के सेवन से गले में होने वाले इंफेक्शन की समस्या से निजात मिलता है। खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।