Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Joint Pain: इन 4 चीजों का सेवन कर घुटनों के दर्द से पा सकते हैं निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 09:43 PM (IST)

    Joint Pain घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर विटामिन- सी और कैल्शियम घुटनों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।

    Hero Image
    Joint Pain: इन 4 चीजों का सेवन कर घुटनों के दर्द से पा सकते हैं निजात

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Joint Pain: घुटनों का दर्द आजकल सामान्य समस्या है। हालांकि, पूर्व में केवल वृद्ध लोगों को यह समस्या होती थी। वर्तमान समय में किसी भी उम्र का व्यक्ति घुटनों के दर्द से प्रभावित हो सकता है। इस समस्या के कई कारण हैं। इनमें शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी, मोटापा, एक पॉश्चर में लंबे समय तक काम करना, ट्यूमर, आर्थराइटिस और इंफेक्शन प्रमुख हैं। इस समस्या में सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, दर्द के प्रभाव को कम कम करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पपीते का सेवन करें

    घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, विटामिन- सी और कैल्शियम घुटनों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

    बथुआ का साग खाएं

    सर्दियों में बथुआ का साग आसानी से बाजार में मिल जाता है। यह बेहद पौष्टिक होता है। इसके सेवन से कई रोगों में आराम मिलता है। बथुआ में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। इसके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है।

    लहसुन का सेवन करें

    लहसुन के सेवन से भी घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है। लहसुन के कली को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। अगर दूध पसंद नहीं है, तो गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे भी घुटनों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    अखरोट खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए अखरोट खाने की भी सलाह देते हैं। इसके सेवन से भी जॉइंट पेन में आराम मिलता है। आप रोजाना अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अखरोट का सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अखरोट का सेवन करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।