साल 2024 में इन 5 टॉप Yoga Trends ने बटोरी खूब सुर्खियां, आप भी जान लें इनके नाम
साल 2024 में कई नए-नए ट्रेंड्स देखने को मिलें जिनमें कुछ योगा ट्रेंड्स (Yoga trends 2024) भी शामिल हैं। इन योगा ट्रेंड्स का इस्तेमाल अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ और बेहतर बनाने के लिए किया गया है। यहां हम आपको इस साल के 5 सबसे फेमस योगा ट्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga trends 2024: अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए योग सबसे बेस्ट ऑप्शन है, इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं। इसलिए इस साल 2024 में लोगों ने योग को लेकर खूब सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं, जिनमें से कुछ तो काफी हिट भी रहे। रोजमर्रा की भाग-दौड़ और ऑफिस के तनाव को दूर करने के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए स्लो लिविंग और मेंटल पीस के लिए कई लोगों ने इस साल योग की तरफ रुख किया और ट्रेडिशनल योगा को नए-नए तरीकों से करने की कोशिश की। आज हम आपको ऐसे ही 5 टॉप योगा ट्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो साल 2024 में खूब चर्चा में रहे। आइए जानें।
आउटडोर एंड एड्वेंचर योगा (Outdoor and Adventure Yoga)
योग के नए अनुभव के लिए लोग बीच पर, पहाड़ों या किसी एड्वेंचरस जगह पर जाकर योग किया। इन जगहों की खूबसूरती और शांति के बीच योग करना काफी अच्छा एक्पीरिएंस रहा कई लोगों के लिए। मानसिक शांति के लिए योग का यह तरीका काफी चर्चा में रहा।
यह भी पढ़ें: इस साल फिटनेस सेंसेशन बनीं 5 Weight Loss Diet, बिना जिम कई लोगों ने घटाया वजन
डेस्क योगा (Desk Yoga)
यह योगा ट्रेंड ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए था और इसे भी काफी पसंद किया गया। ऑफिस के तनाव को कम करने और रिलैक्स करने के लिए अपने वर्क डेस्क पर योग करने का ट्रेंड सामने आया। घंटों कुर्सी पर बैठे रहने और कंप्यूटर पर काम करने से बॉडी पोश्चर भी बिगड़ने लगता है। उसे सुधारने के लिए भी लोगों ने डेस्क योगा को चुना।
एक्वा योगा (Aqua Yoga)
इसके नाम से जैसा कि आप समझ सकते हैं, यह योगा पानी में किया जाता है। जिन लोगों ने योग करने की शुरुआत की है या बुजुर्ग हैं, उनके लिए यह ट्रेंड काफी हिट रहा, क्योंकि इसमें शरीर में ज्यादा खिंचाव नहीं आता और चोट लगने का खतरा भी कम रहता है। एक्वा योगा बैलेंस बनाने और जोड़ों की अकड़न को कम करने में भी काफी कारगर है।
फेस योगा (Face Yoga)
सोशल मीडिया पर इस योगा ट्रेंड ने खूब धूम मचाया। स्किन केयर एंथुसिसायस्ट्स को यह काफी पसंद आया। दरअसल, इस फेस योगा जवां और रेडिएंट स्किन के लिए किया जाता है। इसमें चेहरे की अलग-अलग तरीकों से मसाज की जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम होती हैं।
एरियल योगा (Aerial Yoga)
इस योगा ट्रेंड के नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे हवा में लटकते हुए किया जाता है। इस योग के लिए एरियल हैमॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से हवा में योग करते हैं। इस योग से बैलेंस बेहतर होता है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।