Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yoga Day 2022: पेट कम करने के साथ ही चेहरे का ग्लो बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद है हलासन, जानें अन्य फायदे

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2022 07:20 AM (IST)

    Yoga Day 2022 इस आसन को करने से सेहत को कई सारे लाभ होते हैं लेकिन ये आसन खासतौर से महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। आइए जानते हैं इस आसन के अन्य फायदे।

    Hero Image
    Yoga Day 2022: सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है हलासन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga Day 2022: हलासन एक ऐसा आसन है जिसके रोजाना अभ्यास से आप सिर से लेकर पैर तक की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। मतलब इस आसन को करने से शरीर का हर एक अंग मजबूत और टोन्ड होता है। यह आसन शरीर को लचीला, पतला और हेल्दी बनाता है। हलासन उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदे है जिनकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है या जो दिनभर बैठकर काम करते हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. मोटापा कम करने में फायदेमंद

    वजन ज्यादा हैं और पेट की चर्बी भी लगातार बढ़ रही हैं तो हलासन का अभ्यास शुरू कर दें। जिससे पेट की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होने लगती है। इस आसन को लगाने के बाद कुछ सेकेंड इसमें बने रहे तभी इसके ज्यादा फायदे मिलेंगे। 

    2. कमर दर्द होता है दूर

    ऑफिस या घर में लगातार 8 से 10 घंटे बैठकर काम करते हैं? जिसकी वजह से कमर में दर्द रहता हैं तो आपके लिए हलासन से बढ़िया कोई दूसरा आसान हो ही नहीं सकता। लगातार इसके अभ्यास से कमर के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। 

    3. पाचन तंत्र होता है मजबूत

    इस आसन के नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। हेल्दी रहने के लिए पाचन शक्ति का मजबूत होना जरूरी है जिससे भोजन अच्छी तरह से पच जाता है और भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं। 

    4. पेट की परेशानियां होती हैं दूर

    गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज से परेशान लोगों को लिए हलासन किसी वरदान से कम नहीं। हलासन से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे वो मजबूत होती हैं और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

    5. बढ़ता है चेहरे का ग्लो

    हलासन करने के दौरान रक्त का बहाव चेहरे की तरफ ज्यादा होता हैं जिससे चेहरे तक ब्लड का सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है, चेहरे की स्किन टाइट रहती हैं, झुर्रियों की समस्या दूर रहती है व नेचुरल ग्लो नजर आता है।

    Pic credit- ps_yogasana/Instagram