Year Ender 2020: अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, ये सेलिब्रटीज हुए Covid-19 के शिकार
जुलाई और अगस्त महीना बच्चन परिवार के लिए सेहत की दृष्टिकोण से सही नहीं रहा। जुलाई महीने के मध्य में बिग बी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें आइसोलेट होना पड़ा। इस दौरान उन्होंने रोजाना सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते साल 2020 भविष्य में हमेशा याद किया जाएगा। इस वायरस से लोगों की जीवनशैली पर व्यापक असर पड़ा है। इससे लोगों का रहन-सहन बिल्कुल बदल गया है। Covid-19 का प्रभाव अब भी कम नहीं हुआ है। इसके लिए जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं अनिवार्य है। इस वायरस से कोई वर्ग अछूता नहीं रहा है। आवश्यक सावधानियां बरतने के बावजूद कई सेलिब्रटीज Covid-19 के शिकार हुए हैं। इनमें बड़ी-बड़ी हस्तियों का नाम भी शामिल हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए एक नजर डालते हैं-
अमिताभ बच्चन
जुलाई और अगस्त महीना बच्चन परिवार के लिए सेहत की दृष्टिकोण से सही नहीं रहा। जुलाई महीने के मध्य में बिग बी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें आइसोलेट होना पड़ा। इस दौरान उन्होंने रोजाना सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। खबरों की मानें तो जूनियर बच्चन, ऐश्वर्या और उनकी 6 वर्षीय बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर भी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि, शुरुआत में अर्जुन अलक्षणी (asymptomatic) थे, लेकिन बाद में बुखार,सर्दी, बदन दर्द और थकान के लक्षण भी पाए गए।
मलाइका अरोड़ा
कुछ महीने पहले बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थी। इसके लिए मलाइका निर्धारित समय 14 दिनों के लिए आइसोलेट रही थी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि आइसोलेशन मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन था। वर्तमान समय में मलाइका अरोड़ा फिट और फाइन हैं।
वरुण धवन
वरुण धवन और नीतू कपूर दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वरुण धवन ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। इस बारे में वरुण ने कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने आवश्यक सावधानियां बरती थी। इसके बावजूद उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके लिए खुद को क्वारंटाइन किया। वह समय बिल्कुल मुश्किल था। फ़िलहाल वरुण और नीतू दोनों कोरोना से उबर चुके हैं।
जेनेलिया देशमुख
बॉलवुड कलाकार रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस संक्रमण से मुक्त होने के लिए जेनेलिया को 21 दिनों तक अपने परिवार के साथ अलग रहना पड़ा था। अगस्त महीने में जेनेलिया कोरोना से संक्रमित हुई थी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि अपने परिवार और घरवालों से अलग रहना बहुत मुश्किल था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।