विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Water Day 2024: पानी पीने लायक है या नहीं, इन आसान तरीकों से करें पहचान

Published: Thu, 21 Mar 2024 03:46 PM (IST)

हर साल 22 मार्च का दिन दुनियाभर में World Water Day के रूप में मनाया जाता है। लोगों को पानी ...और पढ़ें

World Water Day 2024: पानी की शुद्धता की ऐसे करें जांच
World Water Day 2024: पानी की शुद्धता की ऐसे करें जांच

HighLights

  1. 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  2. पानी के महत्व के बारे में लोगों को समझाने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है।
  3. इन तरीकों से जानें आप जो पानी पी रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपको जानकारी हैरानी होगी कि दुनिया का 70 फीसदी हिस्सा पानी से घिरा हुआ है, लेकिन उसमें से महज 3 प्रतिशत पानी ही पीने लायक है। इंसानों से लेकर जानवरों, पेड़-पौधों तक के लिए पानी बहुत ही जरूरी चीज़ हैं। आदमी बिना खाना खाए कई दिनों तक जिंदा रह सकता है, लेकिन पानी के बिना जिंदगी की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पानी का साफ दिखना इस बात की गारंटी नहीं देता कि वह पीने लायक है, तो आप जो पानी पी रहे हैं, वो कितना सही है आपकी सेहत के लिए, इसकी जांच आप खुद से ही घर में इन तरीकों से कर सकते हैं। 

1. TDS लेवल

TDS का इस्तेमाल पानी की प्योरिटी चेक करने के लिए किया जाता है। इसके जरिए पता लगाया जाता है कि पानी पीने लायक है या नहीं। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मुताबिक अगर पानी का TDS लेवल 100 से 250 ppm (पार्ट्स प्रति मिलियन) है, तो यह पानी बिल्कुल सही है पीने के लिए। वहीं अगर इसकी मात्रा इससे कम या ज्यादा है, तो यह सही नहीं।

ऐसे जांचें TDS

TDS चेक के लिए थर्मामीटर जैसी ही मशीन आती है। एक गिलास में पानी लेकर इस डिवाइस के आगे के सिरे को उसमें 1 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें। डिवाइस में एक स्क्रीन होती है जिसपर पानी का TDS आ जाता है।

2. pH लेवल

pH लेवल दर्शाता है कि पानी कितना हार्ड है और कितना सॉफ्ट। pH 7 मतलब पानी शुद्ध। अगर पानी का pH लेवल 7 से नीचे है, तो इसे हार्ड वॉटर माना जाता है। इसे एसिडिक यानी अम्लीय पानी कहते हैं। अगर पानी का pH लेवल 7 से ज्यादा है तो इसे ऐल्कलाइन यानी क्षारीय पानी कहा जाता है। पीने योग्य पानी का pH लेवल 7 से 8 के बीच हो तो बेहतर। 

घर पर ऐसे जांचें pH लेवल

पानी का pH वैल्यू चेक करने के लिए TDS चेक करने जैसी ही डिवाइस आती है। डिवाइस में डिस्प्ले लगा होता है जिस पर pH वैल्यू आ जाती है।

3. ORP लेवल

ORP मतलब Oxidation Reduction Potential, पानी में ORP की मात्रा नेगेटिव 1500 (-1500) mV से लेकर प्लस 1500 (+1500) mV तक हो सकती है। ORP जितना ज्यादा निगेटिव होगा, पानी उतना साफ माना जाता है। मतलब अगर किसी जगह के पानी का ORP -400 mV है, तो वह पानी बहुत ही साफ है। वहीं अगर ORP +400 है, तो वह पीने लायक नहीं। पीने वाले पानी का ORP -400 mV से -200 mV के बीच होना सही माना जाता है।

घर पर ऐसे चेक करें ORP

पानी की ORP वैल्यू चेक करने के लिए TDS जांचने जैसी ही डिवाइस आती है। डिवाइस में डिस्प्ले लगा होता है, जिस पर ORP वैल्यू देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः- क्या रात भर रखा पानी पीना सुरक्षित है? जानें

Pic credit- freepik