Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Sleep Day 2023: रात में सोने से पहले करें इन चीज़ों का सेवन, आएगी बेहतर नींद

    World Sleep Day 2023 बेहतर नींद सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। अच्छी नींद न आने के कारण सारा दिन थकान और सुस्ती बनी रहती है लेकिन खानपान में कुछ चीज़ों को शामिल कर नींद की समस्या को दूर कर सकते हैं।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 17 Mar 2023 09:53 AM (IST)
    Hero Image
    World Sleep Day 2023: इन चीज़ों का सेवन करने से आएगी बेहतर नींद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Sleep Day 2023: दुनियाभर में हर साल 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, लोगों को नींद के महत्व के प्रति जागरूक करना। आजकल बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण लोग अनिद्रा से जूझ रहे हैं, जिससे कईं गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड स्लीप डे पर आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप रात में चैन की नींद सो सकते हैं। आइए जानते हैं, बेहतर नींद के लिए आपको खानपान में क्या बदलाव करना चाहिए।

    बादाम खाएं

    बादाम खाने से नींद की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए सोने से पहले नियमित रूप से बादाम का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, बादाम में हार्मोन मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद की कमी को दूर करता है।

    कैमोमाइल टी

    कैमोमाइल टी एक तरह की हर्बल टी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन करते हैं, तो चैन की नींद सो सकते हैं। इस चाय में तनाव को कम करने के गुण पाए जाते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है।

    केले और दूध का सेवन है फायदेमंद

    अच्छी नींद के लिए केले और दूध का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है। इसमे एक प्रकार का एमीनो एसिड पाया जाता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए सोने से पहले केले और दूध का सेवन कर सकते हैं।

    अखरोट खाएं

    अखरोट में मौजूद गुण नींद को बढ़ावा देते हैं। अगर आप भी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी मेलाटेनिन हार्मोन पाया जाता है, जो नींद की कमी को दूर करता है।

    सोने से पहले इन चीज़ों को खाने से करें परहेज

    सोने से पहले आप क्या खाते हैं, इससे नींद प्रभावित होती है। डिनर में ज्यादा तला-भुना चीज़ें खाने से भी नींद में समस्या हो सकती है। सोने से पहले कैफीन युक्त चीज़ें, चॉकलेट, हाई प्रोटीन फूड आदि खाने से बचना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik