World Rabies Day 2023: हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेबीज डे, जानें क्या है इसका उद्देश्य और थीम
World Rabies Day 2023 दुनियाभर में हर साल 28 सितंबर का दिन वर्ल्ड रेबीज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है लोगों को इस बीमारी की रोकथाम के बारे में जागरूक करना। फ्रेंच केमिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पाश्चर की इस दिन डेथ एनिवर्सरी भी है उन्होंने पहली बार रेबीज की वैक्सीन को विकसित किया था।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Rabies Day 2023: रेबीज एक वायरल घातक बीमारी है। यह बीमारी आमतौर पर कुत्ते या अन्य जंगली जानवरों के काटने से फैलती है। इस जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को अवेयर करने के उद्देश्य से हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। इस जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस साल 17 वां वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाएगा।
वर्ल्ड रेबीज डे का इतिहास (World Rabies Day History)
पहली बार वर्ल्ड रेबीज डे मनाने की घोषणा 2007 में ग्लोबल अलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल द्वारा की गई थी और बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इसका समर्थन किया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है, रेबीज से होने वाले खतरे और रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
फ्रेंच केमिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पाश्चर की मृत्यु 28 सितंबर को हुई थी, जिन्होंने सन् 1885 में पहली बार रेबीज की वैक्सीन को विकसित किया था। यही कारण है कि हर साल यह दिन विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Study: जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं भारतीय, ICMR की स्टडी जिसे सबको पढ़ना चाहिए
वर्ल्ड रेबीज डे की थीम (World Rabies Day Theme)
हर साल वर्ल्ड रेबीज डे एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल रेबीज डे की थीम है, ‘All for 1, One Health for all’, रेबीज की रोकथाम के लिए हर साल यह दिन अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
वर्ल्ड रेबीज डे का महत्व
वर्ल्ड रेबीज डे मनाने का उद्देश्य है, इस जानलेवा बीमारी को रोकना। रेबीज सबसे अधिक जंगली जानवरों में पाया जाता है और अभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका में यह बीमारी आम है। हालांकि, कई अन्य देशों में कुत्ते के काटने से रेबीज़ होता है। हालांकि रोकथाम कर के रेबीज़ को कंट्रोल किया जा सकता है, फिर भी हर साल रेबीज के कारण लगभग 60,000 लोगों की मौत होती है।
यह भी पढ़ें: Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज हैं तो नाश्ते में खाएं ये 6 तरह के फूड्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।