विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Pulses Day 2023: एक्सपर्ट ने बताए रोजाना दाल खाने से सेहत को होने वाले अनोखे फायदे

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Fri, 10 Feb 2023 08:33 AM (IST)

World Pulses Day 2023 दलहन में बीन्स दाल छोले और मटर शामिल होती हैं। दाल बहुत ज्यादा पौष्टिक भोजन होता ...और पढ़ें

World Pulses Day 2023: दाल खाने से सेहत को होने वाले फायदे
World Pulses Day 2023: दाल खाने से सेहत को होने वाले फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Pulses Day 2023: हर साल फरवरी की 10 तारीख को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है मतलब यह दिन दालों के महत्व को बताता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भोजन में दालों को शामिल करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस दिन लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे दालों का सेवन करें और इसके फायदों के बारे में अन्य लोगों को भी बताएं। पोषण के साथ-साथ, दालों की खेती मिट्टी के लिए भी बहुत जरूरी है क्योंकि यह यूरिया और खनिजों की भरपाई करता है। भारत विश्व में सबसे ज्यादा दालों का उत्पादन करने वाला देश माना जाता है। आइए जानते हैं दाल से होने वाले फायदों के बारे में।

भरपूर मात्रा में होता है प्रोटीन 

दालें वनस्पति-आधारित प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत होती हैं। शाकाहारियों के लिए दाल एक बहुत ही उपयुक्त खाद्य विकल्प हैं। दाल में कई ज़रूरी एमीनो एसिड होते हैं। शरीर को ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है।

प्रचुर मात्रा में होता है फाइबर

दालों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज की परेशानी दूर करने में मदद करता है।

फैट की मात्रा होती है कम

दालों में स्वाभाविक रूप से कम फैट होता है। इसलिए जो लोग फैट का कम सेवन करना चाहते हैं उनके लिए दाल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।  

हार्ट को रखता है हेल्दी

दालों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।  ये पोषक तत्व हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इन पोषक तत्वों मे पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट होता हैं।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

दालों में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। इसलिए दाल डायबिटीज मरीजों के एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। जिन बीमारियों मे ब्लड शुगर को नितंत्रित करने की आवश्यकता होती है उनमें दाल खाद्य पदार्थ के रूप मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  

वजन रहता है काबू में

दाल से वजन को नियंत्रण में रखने में आसानी होती है। चूंकि दाल मे प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है इसलिए दाल के खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और भूख खत्म हो सकती है। इसलिए इससे वजन को नियंत्रण में रखने में आसानी होती है। 

पर्यावरणीय टिकाऊपन

दलहन बहुत ही टिकाऊ भोजन का विकल्प हैं। दलहन को कई अन्य फसलों की तुलना में कम पानी और उर्वरक की आवश्यकता होती है। इसलिए दालें मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करके ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद करती हैं।

संक्षेप मे कहा जाए तो दलहन का सेवन आपके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।  इसलिए इन्हें अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

(Dr Shuchin Bajaj, Ujala Cygnus Group of Hospitals से बातचीत पर आधारित)

Pic credit- freepik