Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Pneumonia Day 2022: निमोनिया से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM (IST)

    World Pneumonia Day 2022 निमोनिया में आमतौर पर खांसी की समस्या तेज बुखार आदि होती हैं। अगर आप इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ देसी नुस्खे को आजमा सकते हैं। आइए बताते हैं इसके बारे में...

    Hero Image
    2022 World Pneumonia Day: कंपकपी से बचने के लिए आप पौष्टिक सूप का सेवन कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कWorld Pneumonia Day 2022: हर साल 12 नवम्बर को देश में वर्ल्ड निमोनिया डे मनाया जाता है। निमोनिया डे मनाने का उद्देश्य ये है कि इस बीमारी के प्रति लोग जागरूक हों और इससे बचने के लिए वे एहतियात बरतें। आप निमोनिया के शुरुआती लक्षणों से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खांसी, सीने में दर्द, कंपकंपी, तेज बुखार आना आदि निमोनिया के मुख्य लक्षण हैं। अगर आप इन समस्याओं से पीड़ित हैं, तो इन घरेलू उपायों को  आजमा सकते हैं।

    गुनगुने पानी और नमक

    खांसी से छुटाकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं। इससे आपके गले की तकलीफ दूर हो सकती है।

    पुदीने की चाय

    पुदीने में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप पानी में पुदीने की पत्तियों को डाल कर उबालें,  जब ये गुनगुन हो जाए, तो इसे छान कर पी लें। चाहें तो आप इसमें शहद या नींबू के रस भी डाल सकते हैं।

    हल्दी की चाय

    सीने की दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में एक बड़े चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें, और इसे उबालें। फिर इसे छान लें, गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। चाहें तो आप हल्दी की चाय में काली मिर्च भी मिला सकते हैं।

    अदरक की चाय

    इसके लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबाल लें। इसे छान लें, और चाहें तो इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। जब गुनागुना हो जाए, तो इसे पी लें। सीने की दर्द से राहत मिल सकता है।

    सूप का सेवन करें

    कंपकपी से बचने के लिए आप पौष्टिक सूप का सेवन कर सकते हैं। ये कंपकंपी की समस्या से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    मेथी की चाय

    बलगम की समस्या से राहत पाने के लिए मेथी की चाय पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में एक बड़े चम्मच मेथी डाल कर उबाल लें, जब ये गुनगुना हो जाए, तो इसे छान कर पी लें। इससे बलगम की समस्या में आराम मिल सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik