Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Osteoporosis Day 2023: हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, हेल्दी बोन्स के लिए करें डाइट में शामिल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 12:15 PM (IST)

    World Osteoporosis Day 2023 शरीर के संपूर्म विकास के लिए मजबूत हड्डियां काफी जरूरी होती हैं। हालांकि हमारे खानपान और कुछ आदतों की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकती है। ऐसे में अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचान करना चाहते हैं तो इन फूड्स की मदद से आप अपनी बोन्स को हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं।

    Hero Image
    हेल्दी बोन्स के लिए खाएं ये फूड्स आइटम्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Osteoporosis Day 2023: स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत हड्डियां बेहद जरूरी होती हैं। हमारे खानपान का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। मजबूत हड्डियां हमारे शरीर के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी होती हैं। हालांकि, कई वजहों से अक्सर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें हड्डियों के घनत्व में कमी की वजह से हड्डियों की ताकत प्रभावित होती है। ऐसे में इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे में फूड आइटम्स के बारे में, जो आपकी हड्डियों मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करते हैं।

    एडामे

    अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटेशियम से भरपूर एडामे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह हड्डियों की मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने और मजबूत हड्डियों का निर्माण करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- शरीर में नजर आने लगे हैं ये लक्षण? तो समझ जाएं कि आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर!

    पालक

    आयरन से पालक सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। यह कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और फ्रैक्चर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

    दूध

    हम सभी ने बचपन से ही यह सुना होगा कि मजबूत हड्डियों के लिए दूध काफी जरूरी होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट भी बचपन से दूध पीने की सलाह देते हैं। यह कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी विटामिन से भरपूर होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

    चीज

    चीज कैल्शियम और कैलोरी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ए भी सेहत को फायदे पहुंचाते हैं।

    अंजीर

    कैल्शियम, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर अंजीर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- एंग्जायटी के लक्षणों को कम करते हैं ये पोषक तत्व, आज ही बनाएं इन्हें डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik