Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Health Day 2022: कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? क्या है इसका इतिहास

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 04:39 PM (IST)

    World Health Day 2022 हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देशय पूरे विश्व में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Health Day 2022: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Health Day 2022: वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और जरूरत पड़ने पर अच्छे इलाज की सुविधा प्राप्त कर सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साधारण शब्दों में कहें तो इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना और समाज को जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

    कब हुई थी इस दिन की शुरुआत

    आज ही के दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन, जिसे डब्ल्यूएचओ (WHO) के नाम से जाना जाता हैं। यह संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इसका प्रमुख कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रख उनका निवारण करना है। संगठन की स्थापना के दो साल बाद 7 अप्रैल से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य

    कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया इस साल अपना 72वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। ऐसे में इस दिवस का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना है। दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग आज कई बड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसमें कोरोना, टीबी, पोलियो, कैंसर और एड्स जैसी कई घातक बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

    वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम 

    इस समय पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना बेहद जरूरी है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ है।

    Pic Credit: freepik