Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World First Aid Day 2020: यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए फर्स्ट एड किट में जरूर रखें ये चीजें

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sat, 12 Sep 2020 10:02 AM (IST)

    World First Aid Day 2020 इस साल विश्व प्राथमिक उपचार दिवस शनिवार 12 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इसे सबसे पहले सन 2000 ई. में मनाया गया था।

    World First Aid Day 2020: यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए फर्स्ट एड किट में जरूर रखें ये चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World First Aid Day 2020: हर साल सितंबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day) मनाया जाता है। इस साल विश्व प्राथमिक उपचार दिवस शनिवार 12 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इसे सबसे पहले सन 2000 ई. में मनाया गया था। इसके बाद से हर साल विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में स्वंय और जरूरतमंदों की सहायता करना और लोगों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना है। खासकर कोरोना वायरस महामारी के दौरान इसका महत्व और बढ़ गया है। इस महामारी के दौर में यात्रा करते समय फर्स्ट एड किट में कुछ चीज़ों का होना बेहद जरूरी है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मास्क जरूर रखें

    विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कई गाइडलाइंस जारी कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं। इनमें मास्क और दस्ताने पहनना प्रमुख हैं। जबकि शारीरिक दूरी का ख्याल रखना और लगातार हैंड वॉश करना जरूरी है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों खाने की भी सलाह दी गई है। ऐसे में यात्रा पर जाने के दौरान अपने फर्स्ट एड किट में एक्स्ट्रा मास्क और दस्ताने जरूर रखें। जबकि यात्रा के समय हमेशा मास्क और दस्ताने पहनकर रखें। इसके लिए डिस्पोजेबल दस्ताने और मास्क का इस्तेमाल करें।

    हैंड सैनिटाइज़र भी रखें

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक गाइडलाइन में लोगों को हर 10 मिनट में साफ़ पानी से हाथ धोने की सलाह दी है। जबकि सार्वजनिक जगहों के लिए हैंड सैनिटाइज़ का यूज़ करने की बात कही है। इसके लिए फर्स्ट एड किट में हैंड सैनिटाइज़र जरूर रखें।

    थर्मामीटर रखें

    अपने फर्स्ट ऐड किट में थर्मामीटर भी रखें। जबकि समय-समय पर अपने और अपने साथियों के शरीर का तापमान की जांच करें। कोरोना वायरस के लक्षणों में बुखार भी शामिल है। अतः जरूरी है कि यात्रा के दौरान थर्मामीटर का इस्तेमाल करें।

    पेन किलर जरूर रखें

    कोरोना वायरस और फ्लू में समानता है। इसके चलते फर्स्ट एड किट में पेन किलर, कोल्ड एंड कफ के लिए दवा जरूर रखें। आप चाहे तो हर्ब्स भी रख सकते हैं। अगर किसी होटल अथवा ढ़ाबा में सुविधा मिले, तो आप काढ़ा का भी सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।