Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Diabetes Day 2023: ये 5 फूड आइटम्स बढ़ाते हैं डायबिटीज का खतरा, आज ही करें इन्हें डाइट से बाहर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 09:46 AM (IST)

    World Diabetes Day 2023 डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। बीते कुछ समय से पूरी दुनिया में इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस मौके पर जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स जो इसका खतरा बढ़ाते हैं।

    Hero Image
    इन फूड आइटम्स से बढ़ते हैं डायबिटीज का खतरा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Diabetes Day 2023: इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कामकाज के बढ़ते प्रेशर और खानपान की बदलती आदतें लोगों को कई समस्याओं का शिकार बनाती जा रही है। डायबिटीज इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो इन दिनों कई लोगों को अपना शिकार बना रही है। देश में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के मामलों की वजह से भारत दुनियाभर में डायबिटीज की राजधानी बन चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवाओं और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की मदद से कंट्रोल किया जाता है। डायबिटीज के बढ़ते मामलों के पीछे इसकी कम जानकारी भी एक बड़ी वजह है। ऐसे में इस बीमारी से होने वाले खतरे के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ाते हैं।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज से बचे रहने के लिए सिर्फ मीठे पर ही नहींं, इन चीज़ों पर भी करें कंट्रोल

    शुगरी ड्रिंक्स

    अगर आप फ्रूट जूस या शुगरी सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाए। आपका यह शौक आपको डायबिटीज का शिकार बन सकता है। फ्रूट जूस समेत अन्य शुगरी ड्रिंक्स पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

    ट्रांस फैट

    इन दिनों बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के खानपान की आदतों में भी काफी बदलाव होने लगा है। ऐसे में लोग अक्सर सेचुरेटेड और ट्रांस फैट युक्त फूड आइटम्स खाते हैं। शरीर में इस तरह के फैट का बढ़ता स्तर खून में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकते हैं और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।

    रेड मीट

    अगर आप भी नॉनवेज लवर हैं और अक्सर रेड मीड खाते रहते हैं, तो यह भी डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। हाल के अध्ययनों से यह पता चला है कि ज्यादा मात्रा में लाल और प्रोसेस्ड मीट खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

    रिफाइंड ग्रेन

    रिफाइंड ग्रेन खाने से भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नियमित रूप से इसका सेवन न सिर्फ हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ाता है, बल्कि यह टाइप 2 डायबिटीज (टी2डी) की संभावना भी बढ़ाता है।

    धूम्रपान

    इन दिनों कई लोगों को धूम्रपान की लत लगी हुई है। लोग कई वजहों से इसे अपना लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं। धूम्रपान हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। साथ ही इससे टाइप 2 डायबिटीज होने की खतरा भी बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें- ज्यादा शुगर ही नहीं बल्कि कम शुगर भी हो सकता है जानलेवा, जानें कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik