Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Chocolate Day 2020: आज है विश्व चॉकलेट दिवस, जानें-चॉकलेट खाने के फायदे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jul 2020 03:06 PM (IST)

    World Chocolate Day 2020 आज विश्व चॉकलेट दिवस है। इसे पहली बार सन 1550 में यूरोप में मनाया गया था। इस मौके पर लोग चॉकलेट डे की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    Hero Image
    World Chocolate Day 2020: आज है विश्व चॉकलेट दिवस, जानें-चॉकलेट खाने के फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Chocolate Day 2020:आज विश्व चॉकलेट दिवस है। इसे पहली बार सन 1550 में यूरोप में मनाया गया था। इस मौके पर लोग चॉकलेट डे की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्राल नियंत्रित रहता है। जबकि हृदय के लिए भी यह फायदेमंद होता है। हालांकि, कई बीमारियां जैसे मोटापा, मुंहासे और मधुमेह में इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। आइए, चॉकलेट खाने के फायदे के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्च पोषण तत्व पाए जाते हैं

    इसमें  फाइबर और खनिजों की अधिक मात्रा होती है। जबकि  चॉकलेट में मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा, लोहा, पोटेशियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस और जस्ता भी पाए जाते हैं। इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है। हालांकि चॉकलेट का रात में सेवन नहीं करना चाहिए। चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत होता है। इसमें पॉलीफेनोल, फ़्लेवनॉल्स, कैटेचिन भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।

    गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद 

    एक रिसर्च के अनुसार, अगर कोई गर्भवती महिला प्रतिदिन 30 ग्राम चॉकलेट का सेवन करती है तो शिशु के विकास में यह लाभदायक होता है। यह रिसर्च रिपोर्ट 2016 के अटलांटा, सोसायटी फॉर मैटरनल-फेटल मेडिसिन की गर्भावस्था बैठक में जारी किया गया था।

    रक्तचाप में सुधार करता है

    चॉकलेट के सेवन से रक्तचाप और रक्त संचार में सुधार होता है। ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट खाने से नाइट्रिक ऑक्साइड उत्सर्जित होता है जो रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप संतुलित रहता है।

    हृदय रोग का खतरा कम होता है

    द बीएमजे में छपी एक शोध के अनुसार, चॉकलेट के सेवन से हृदय रोग का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है। चॉकलेट में मौजूद यौगिक एलडीएल के ऑक्सीकरण को कम करता है। साथ ही यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को इकठ्ठा नहीं होने देता है, जिससे हृदय रोग विकसित होने का खतरा कम रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।