World Asthma Day 2023: अस्थमा के मरीज हैं, तो जान लें डाइट में क्या खाएं और किन फूड्स से बनाएं दूरी
World Asthma Day 2023 अस्थमा के मरीजों को खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जो बीमारी को और भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि अस्थमा में किन चीज़ों को सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Asthma Day 2023: दुनियाभर में अस्थमा की मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अस्थमा से शिकार लोगों को खांसी, सांस लेने में समस्या में जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों को इस गंभीर बीमारी की जानकारी काफी कम होती है, इसी कारण हर साल 2 मई को वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरुक रहें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ऐसे में आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि अस्थमा के लक्षण क्या है। ये भी बताएंगे कि मरीजों को डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए और किन चिज़ों को खाने से परहेज।
ये हैं अस्थमा के लक्षण
इंफेक्शन, घबराहट, बेचैनी, थकना, सीने में दर्द, सांस का फूलना, लगातार खांसी होना, सीने में जकड़न, सांस का फूलना, सीने में दर्द, घबराहट या बेचैनी आदि।
अस्थमा के मरीज डाइट में शामिल करें ये फूड्स
ताजी फल और सब्जियां
अस्थमा के मरीजों को डाइट में ताजी फल और सब्जियां जरूर शामिल करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से अस्थमा के लक्षण को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, इनमें कैलोरी भी कम मात्रा में मौजूद होती है। यह फेफड़ों को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
फलों और सब्जियों के सेवन से अस्थमा के लक्षण जैसे- घरघराहट की समस्या को कम कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में ब्रोकली, जामुन, केला, पत्तेदार साग, खरबूजे, और एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए। ये फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं।
मैग्नीशियम रिच फूड्स
अस्थमा के मरीजों के लिए मैग्नीशियम काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। अध्ययनों के अनुसार, फेफड़ों के सूजन को कम करने के लिए मैग्नीशियम की खुराक लेना बहुत जरूरी है।
इसके लिए आप अपनी डाइट में मैग्नीशियम युक्त फूड्स जैसे डार्क चॉकलेट, कद्दू के बीज, पालक, सैमन आदि को शामिल कर सकते हैं।
डाइट में शामिल करें साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन करने से अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, साबुत अनाज के सेवन से अस्थमा के लक्षण कम हो सकते हैं। इसके लिए आप गेहूं से बनी ब्रेड, जई का दालिया आदि का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-डी है जरूरी
विटामिन-डी बच्चों में अस्थमा के दौरे कम करने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए आप दूध, संतरे का जूस दे सकते हैं, लेकिन अगर इन चीज़ों से एलर्जी है, तो इससे परहेज करें। विटामिन-डी के रूप में क्या लें, इसके लिए आप डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं।
विटामिन-ई को आहार का हिस्सा बनाएं
टोकोफेरोल, विटामिन ई में पाया जाने वाला एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुण है। यह घरघराहट और खांसी जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उनकी डाइट में विटामिन-ई युक्त फूड्स जरूर शामिल करें। ऐसे में आप सरसों का साग, ब्रोकली, गोभी आदि को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
विटामिन-ए का सेवन करें
रिसर्च के अनुसार, विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे टमाटर, गाजर, और पत्तेदार सब्जियां जैसे रोमेन लेट्यूस, केल और पालक का अधिक सेवन फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है। यह वयस्कों में अस्थमा के हमलों को कम करने में भी काफी मददगार है।
अस्थमा के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें
- ऐसे खाद्य पदार्थ जिससे गैस या सूजन की समस्या हो सकती है, इन्हें खाने से परहेज करें। जैसे- फलियां, पत्ता गोभी, प्याज, लहसुन, तले हुए खाद्द-पदार्थ, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर अगर आपको एसिड रिफ्लक्स है। इसके अलावा, यह सीने में जकड़न और अस्थमा के प्रकोप का कारण बन सकता है।
-अस्थमा के मरीजों को शराब, मसालेदार खाद्य पदार्थ, सूखे मेवे, मराशीनो चेरीज़, नींबू का रस के सेवन से बचना चाहिए। ये दमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
- फास्ट फूड में भरपूर मात्रा में सैचुरेटेड फैट, एडिटिव्स और सोडियम होता है। यह अस्थमा से पीड़ित लोगों में लक्षणों को और बढ़ावा दे सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।