Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips for Women: 30 की उम्र की महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए रोजाना जरूर करें ये 3 योगासन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 09:07 PM (IST)

    Health Tips for Women गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पद्मासन का सहारा ले सकती हैं। इस योग को करने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    Hero Image
    Health Tips for Women: 30 की उम्र की महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए रोजाना जरूर करें ये 3 योगासन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips for Women: काम की अधिकता की वजह से महिलाएं डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। साथ ही महिलाओं को जीवन में कई स्टेज से गुजरना पड़ता है। माहवारी की वजह से महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। इस दौरान महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर असर पड़ता है। वहीं, गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से महिलाओं को PCOS की भी समस्या होती है। इसके लिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर, 30 की उम्र की महिलाओं को हार्मोनल चेंजेस के चलते होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप भी 30 + क्लब में शामिल महिला हैं, तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ये योगासन जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालासन करें

    30 की उम्र की महिलाओं के लिए बालासन बेहद फायदेमंद होता है। इस योग को करने से जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। साथ ही तनाव से निजात मिलता है। इसके अलावा, माहवारी के दौरान होने वाले कमर दर्द में भी राहत मिलता है। इसके लिए रोजाना बालासन जरूर करें। यह योग करने में बेहद सरल और आसान है। इस योग को किसी समय भी कर सकते हैं। खासकर, सुबह उठने के बाद करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

    पद्मासन करें

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पद्मासन करें। इस योग को करने से कब्ज में आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो पद्मासन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही माहवारी के दिनों में कमर में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, पद्मासन करने से पेल्विक एरिया को मजबूती प्राप्त होती है।  

    दंडासन करें

    दंडासन दो शब्दों दंड और आसन शब्दों से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो दंड देने की मुद्रा में बैठकर आसन करना दंडासन कहलाता है। इस योग को करने से कूल्हों के दर्द से निजात मिलता है। इसके अलावा, पीठ और छाती के  लिए भी यह फायदेमंद है। इसके लिए 30 की उम्र की महिलाएं रोजाना दंडासन कर सकती हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    Image Credit: ps_yogasana