Periods: पीरियड्स के दिनों में क्यों होते हैं पिम्पल्स, जानें इसकी वजह और बचने के उपाय
Periodsपीरियड्स के दौरान हार्मेनल बदलाव के कारण चेहरे पर पिम्पल्स निकलने लगते हैं। आपको इन दिनों में अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। आप अपनी डाइट में बदलाव कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आप पहले से ही खुद को तैयार कर लें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Periods: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कमर दर्द, पेट दर्द, पेल्विक दर्द, कमजोरी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो वहीं दूसरी तरफ चेहरे पर कई पिम्पल्स निकल आते हैं। ये और भी ज्यादा परेशान कर देते हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पिम्पल्स की समस्या होती है। गलत खान-पान के कारण भी ये चेहरे पर निकल आते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पीरियड होने के 7-8 दिन पहले से ही चेहरे पर पिम्पल्स निकलने लगते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो पीरियड्स के दिनों में शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है और टेस्टोस्टेरोन बढ़ जाता है। जिससे स्किन की समस्या होती है। ऐसे में पीरियड के दौरान स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती है। आप इन टिप्स को फॉलो कर पीरियड्स के दौरान भी पिम्पल्स से निजात पा सकते हैं।
- मुश्किल दिनों में इस समस्या से बचने के लिए आप अपने डाइट का विशेष ध्यान रखें। तैलीय और मसालेदार भोजन को परहेज करें। हल्के और फाइबर युक्त डाइड आहार में शामिल करें।
- आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। आप फलों के जूस का सेवन करें। भोजन में हरी सब्जियां शामिल करें। जैसे- पालक, लौकी को पीरियड्स के दिनों आप उबाल कर खा सकती हैं। इससे आपका स्किन ठीक रहेगा।
- आप पपीते का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से पीरियड में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है, साथी ही ये स्किन को भी पिम्पल्स से बचाता है।
- हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, आप इसे दूध में मिलाकर पी सकती हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाता है, साथ ही स्किन को भी हेल्दी बनाता है।
- आप पीरियड्स के दिनों में मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज करने से बचें। इससे भी आपके स्किन को नुकसान होता है। केले, आंवला, सेब आदि का सेवन करें, इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।