Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंखो और त्वचा के लिए किसी दवा से कम नहीं है Witch Hazel, ऐसे करें इस्तेमाल

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jan 2021 04:41 PM (IST)

    सदियों से दुनियाभर में जड़ी-बूटियों को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इनमें एक विच हेज़ल है। यह पौधा अमेरिका और जापान सहित दुनियभर के कई देशों में पाया जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हैमामेलिस वर्जिनिन है।

    Hero Image
    लंबे समय तक मोबाइल और सिस्टम पर आंख गड़ाने से आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में लोगों की खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर तनाव और देर रात तक जागने से पेट संबंधी विकार और आंखों से संबंधित परेशानी बढ़ जाती हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं, लेकिन अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार नहीं करते हैं। इन वजहों के चलते लोग चाहकर भी बीमारियों से दूर नहीं रह पाते है। अगर आप भी इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो Witch Hazel का सहारा ले सकते हैं। अगर आपको इस औषधि के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विच हेज़ल क्या है

    सदियों से दुनियाभर में जड़ी-बूटियों को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इनमें एक विच हेज़ल है। यह पौधा अमेरिका और जापान सहित दुनियभर के कई देशों में पाया जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हैमामेलिस वर्जिनिन (Hamamelis Virginiana) है। आयुर्वेद मे विच हेज़ल के फूल, पत्ते और छाल सभी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है।

    researchgate.net में  The Natural Historian की एक कटिंग छपी है, जिसमें विच हेज़ल के फायदे को विस्तार से बताया गया है। यह शोध 90 के दशक की है। इस शोध से खुलासा हुआ है कि विच हेज़ल त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए रामबाण दवा की तरह है। इसके इस्तेमाल से एक्जिमा, स्ट्रेच मार्क्स,  चिकन पॉक्स समेत त्वचा की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    आंखों और त्वचा के लिए वरदान है

    लंबे समय तक मोबाइल और सिस्टम पर आंख गड़ाने से आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं। इससे बचने के लिए विच हेजल के अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए विच हेज़ल के अर्क का यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी या फिर मेथी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner