Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poha Benefits: वजन घटाने समेत इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है पोहा, जानें खास फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 12:52 PM (IST)

    Poha Benefits पोहा सेहत का खजाना है। इसमें आयरन फाइबर कार्बोहाइड्रेट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। चलिए जानते हैं पोहा खाने के फायदे।

    Hero Image
    Poha Benefits: पोहा खाने के हैं गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Poha Benefits: नाश्ते में कुछ झटपट और टेस्टी खाना हो, तो पोहा याद आता है। यह नाश्ते के लिए बेहतर ऑप्शन है। यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसे खाने से काफी एनर्जी मिलती है। सुबह या शाम के नाश्ते में पोहा खाना बेहतर माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को जरूरी विटामिन्स मिलते हैं। बच्चे हों या बड़े, सभी पोहा खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है, पोहा बनाने के लिए आप कई तरह की सब्जियां, फल या ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए हुए जानते हैं, पोहा खाने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.आसानी से पच जाता है

    पोहा एक हल्का नश्ता है, जो आसानी से पच जाता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। अगर आप पाचन तंत्र से परेशान रहते हैं, तो नाश्ते में हेल्दी पोहा शामिल कर सकते हैं।

    2.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    पोहा में फाइबर और आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, नाश्ते में पोहा शामिल कर सकते हैं।

    3.इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है

    पोहा को पौष्टिक बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    4.एनर्जी मिलती है

    पोहा में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे खाने से कई घंटों तक उर्जावान महसूस कर सकते हैं।

    5.खून की कमी दूर करे

    पोहा में मौजूद गुण शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायक है। नाश्ते में पोहा शामिल कर खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik