Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    High Heels Side Effects: हाई हील्स पैरों में दर्द करने के साथ ही मसल्स को पहुंचा सकती है नुकसान, जानिए 7 साइड इफेक्ट

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 02:26 PM (IST)

    High Heels Side Effect कभी-कभी हाई हील्स पहनती है तो उससे ज्यादा परेशानी नहीं है लेकिन रेगुलर हाई हील्स पहनने से आपके स्पाइन और घुटनों पर असर पड़ सकता है। हाई हील्स की वजह से आपके घुटनों में हमेशा दर्द रहेगा साथ ही ज्वाइंट और हड्डियों पर भी असर पड़ेगा।

    Hero Image
    रोज़ाना हाई हील्स आपके पैरों में सूजन और पैर की उंगलियों में दर्द कर सकती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाएं अपनी पर्सनालिटी को ग्लैमरस लुक देने के लिए ड्रेस के साथ ही हाई हील्स भी पहनना पसंद करती है। महिलाओं का मानना है कि हाई हील्स पहनने से उनमें कॉन्फिडेंस आता है। फैशन और लुक के खातिर महिलाएं हाई हील्स पहनती हैं और यह भूल जाती हैं कि हाई हील्स उनको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। कभी-कभी हाई हील्स पहनती हैं, तो उससे ज्यादा परेशानी की बात नहीं है, लेकिन रेगुलर हाई हील्स पहनने से आपके स्पाइन और घुटनों पर असर पड़ सकता है। हाई हील्स की वजह से आपके घुटनों में हमेशा दर्द रहेगा, साथ ही जोड़ों और हड्डियों पर भी असर पड़ेगा। आप भी हाई हील्स पहनने की शौकीन हैं तो उसके साइड इफेक्ट जरूर जानिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैक पेन कर सकती है हाई हील्स:

    हाई हील्स पहनने से बेशक आप कॉन्फिडेंस महसूस करती हैं लेकिन यह आपके पैरों में दर्द भी देती है। इसे पहनने से पीठ में दर्द, सूजन और अकड़न पैदा होने लगती है।

    पैरों में दर्द और सूजन कर सकती है:

    लगातार और रोज़ाना हाई हील्स आपके पैरों में सूजन,पैर की उंगलियों, तलवों, आर्च या एड़ी में तेज दर्द का कारण बन सकती है।

    स्पाइनल कर्व:

    हाई हील्स पहनने से शरीर के आर्च ऊपरी और निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकता है।

    घुटनों और मांसपेशियों में दर्द कर सकती है:

    हाई हील की सैंडिल पहनने से घुटनों पर बहुत दबाव पड़ता है जिसकी वजह से घुटनों और मांसपेशियों में दर्द रहता है।

    ब्लड वेसल्स ब्लॉक होती है:

    हाई हील्स पहनने से पैरों की उंगलियों और हड्डियों में तनाव पैदा होता है जिससे ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो सकती है। कई बार परेशानी बढ़ने पर यह रक्त वाहिकाएं टूट भी सकती है जिससे पैरों में बेहद दर्द होता है।

    टखनों में मोच आ सकती है:

    हाई हील्स पहनकर चंद कदम चलना भी भारी पड़ता है। अगर आप बिना गाड़ी के मार्किट में शॉपिंग करने जा रही हैं तो हाई हील्स नहीं पहने इससे आपके घुटनों में मोच आ सकती है।