विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर में दीमक की तरह काम करते हैं 5 Unhealthy Foods, WHO ने बताया सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा

Published: Mon, 04 Nov 2024 05:30 PM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कुछ Unhealthy Foods की लिस्ट जारी की है। WHO ने बताया है कि ...और पढ़ें

सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं 5 फूड्स, WHO ने दी परहेज करने की सलाह (Image Source: Freepik)
सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं 5 फूड्स, WHO ने दी परहेज करने की सलाह (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. समय-समय पर WHO अनहेल्दी फूड्स के बारे में जानकारी देता है।
  2. हाल ही में WHO ने कुछ फूड्स को सेहत का बड़ा दुश्मन बताया है।
  3. इन फूड्स का ज्यादा सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत और फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं। हेल्दी रहने के लिए बैलेंस डाइट बेहद जरूरी है, लेकिन आजकल हम प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी समय-समय पर अनहेल्दी फूड्स (Unhealthy Foods) के बारे में जानकारी शेयर करता रहता है। इस बीच हाल ही में, WHO ने कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची जारी की है, जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और इससे मोटापा, हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां भी आपको अपना शिकार बना सकती हैं।

शुगरी ड्रिंक्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, शुगरी ड्रिंक्स में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। सोडा और एनर्जी ड्रिंक का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने और टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए, इनकी जगह ताजे फलों के जूस का सेवन करना ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है।

सफेद नमक

सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए भी नमक का सेवन जरूरी है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में बताया है कि हमें रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- शराब पीने के बाद क्यों होश खो देते हैं लोग, दिमाग पर किस तरह पड़ता है इसका असर?

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, हैम और बेकन, में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इन उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

ट्रांस फैट

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा संतुलित होना बहुत जरूरी है। पैक्ड स्नैक्स और फास्ट फूड में अक्सर ऐसी चीजें होती हैं जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देती हैं। ये न केवल कुल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। इसलिए, इन खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए।

रिफाइंड अनाज

सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल जैसे रिफाइंड अनाज में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। इनमें ज्यादा मात्रा में शुगर और कैलोरी पाई जाती है। इस वजह से ये फूड आइटम्स शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं दे पाते हैं और मोटापा तथा इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें- आपकी रोजमर्रा की ये आदतें देती हैं Cancer को बुलावा, अभी से ही कर लें इनमें सुधार

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।