विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंसर की वजह बन सकती है कोल्ड ड्रिंक और च्युइंग गम! WHO ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 01 Jul 2023 12:59 PM (IST)

कोल्ड ड्रिंक्स और च्युइंग गम इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप भी उन लोगों ...और पढ़ें

आप भी हैं कोल्ड ड्रिंक के शौकीन, तो हो जाएं सावधान
आप भी हैं कोल्ड ड्रिंक के शौकीन, तो हो जाएं सावधान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जरूरत से ज्यादा चीनी हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों लोगों को कोल्ड ड्रिंक,आइसक्रीम और च्युइंग गम आदि की आदत लगती जा रही है। खासकर बच्चे और युवा लगातार इन चीजों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। हाल ही में सामने आई एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

रिसर्च में हुआ खुलासा

सामने आई इस ताजा रिसर्च में यह पाया गया कि इन चीजों को खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक्स और च्युइंग गम आदि में मिठास के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर 'एस्पार्टेम' का इस्तेमाल किया जाता है। लगातार एस्पार्टेम का सेवन शरीर में कैंसर का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक एस्पार्टेम एक कार्सिनोजेनिक है, जो शरीर में कैंसर सेल्स को ट्रिगर करने का काम कर सकता है

क्यों खतरनाक है आर्टिफिशियल स्वीटनर

'इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर' (IARC) के मुताबिक आप कितनी मात्रा में एस्पार्टेम से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप थोड़ी मात्रा में भी आर्टिफिशियल स्वीटनर वाले इन उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। सेहत के लिए एस्पार्टेम का इस्तेमाल इसलिए भी खतरनाक हैं, क्योंकि इसमें आम चीनी की तुलना में 200 गुना मिठास ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करते हैं, तो इससे आप जाने-अनजाने कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी को निमंत्रण दे रहे हैं।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

ऐसे में एस्पार्टेम से होने वाले हानिकारक प्रभाव को देखते हुए 14 जुलाई को IARC

इसे ऑफिशियली कार्सिनोजेन घोषित करने वाली है। इस सिलसिले में बीते साल एस्पार्टेम के प्रभावों को लेकर फ्रांस में एक लाख से ज्यादा लोगों पर एक रिसर्च की थी। इस रिसर्च में यह पता चला था कि जो लोग आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Picture Courtesy: Freepik