फायदे तो हैं, इसके बावजूद इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार; वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। अनार एक ऐसा फल है जो खून की कमी दूर करता है और वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। अगर जरा भी लापरवाही बरती गई तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। हरी सब्जियां और मौसमी फल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें खाने से हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इन्हीं में से एक फल अनार भी है। अनार के छोटे-छोटे लाल दानों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
अगर आप इसे खाते हैं तो इससे खून की कमी दूर होती है। अनार में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। कुल मिलाकर ये हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन ये फल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को इसे खाने से पहले 10 बार सोचना जरूर चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अनार किसे नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं-
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार
- आपको बता दें कि एलर्जी से जूझ रहे लोगों को भूल से भी अनार नहीं खाना चाहिए। ये एलर्जी की समस्या को और बढ़ा सकता है। स्किन एलर्जी वालों को ताे खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, ये आयरन की कमी को पूरा करता है। ऐसे में स्किन एलर्जी होने पर आपकी त्वचा पर रेडनेस बढ़ सकती है।
- इसके अलावा जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें भी इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अनार की ठंडी तासीर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर सकती है। इस कारण ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा लो हो सकता है।
- अगर आप गैस्ट्रिक की परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी आपके लिए अनार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अनार की ठंडी तासीर के चलते खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इससे आपकी दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
- वहीं वायरल या खांसी की समस्या होने पर भी अनार से दूरी बना लेनी चाहिए। तासीर ठंडी होने के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या और बढ़ सकती है। साथ ही इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
- अगर आपको कोई दिमागी बीमारी है और आप हैवी डोज वाली दवाएं ले रहे हैं तो अनार खाने से केमिकल रिएक्शन हो सकता है। दरअसल, अनार खाने से दिमाग की नसें ठंडी हो सकती है। इस कारण दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कब खा सकते हैं अनार?
सुबह के समय अनार खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप इसे सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर काे सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें- Monsoon में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल, कमजोर इम्युनिटी होगी मजबूत
यह भी पढ़ें- Periods में आपको भी होती है हैवी ब्लीडिंग? डाइट में शामिल करें 5 फूड्स; पेट दर्द से भी मिलेगी राहत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।