Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yoga Tips: योग करने से पहले खाएं ये चीजें, रहेंगे एनर्जी से भरपूर

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 09:05 AM (IST)

    Yoga Tips नियमित रूप से योग करने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। ये शरीर को फिट और एक्टिव रखने में काफी मददगार होते हैं। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। कई लोगों को योग करते समय काफी थकान महसूस होती है। ऐसे में आज आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप योग करने से पहले खा सकते हैं।

    Hero Image
    Yoga Tips: योग करने से पहले खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga Tips: लोग फिट रहने के लिए एक्सरसाइज या योग का सहारा लेते हैं, लेकिन इसका फायदा भी तब ही मिलता है जब आप सही ढंग से एक्सरसाइज या आसन करने के साथ ही अच्छा आहार भी लेते हैं। अगर आप योग करते हैं, तो इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही मन भी शांत रहता है। हालांकि योग करते समय आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए कि इसके पहले और बाद में क्या खाना चाहिए। ताकि इससे आपको पूरी तरह फायदा मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग से पहले क्या खाएं

    • योग करने से पहले ज्यादातर लोग खाली पेट रहना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ खाना चाहते हैं, तो हल्का नाश्ता कर सकते हैं। हालांकि योग करने से कम से कम दो से ढाई घंटे पहले नाश्ता करना सही रहता है। आप कैलोरी से भरपूर नाश्ता करें, जिससे योग करते समय आपको एनर्जी मिलेगी।
    •  आप केला खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। जिससे योग करने के दौरन एनर्जी मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसल्स क्रैंप से भी बचाता है।
    • दलिया या प्रोटीन शेक भी पीना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको योग करते समय थकान महसूस नहीं होगी। योग करने से पहले ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप बादाम और किशमिश भी खा सकते हैं। जिससे आपको एनर्जी मिलेगी।
    • योग करने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी है। क्योंकि योग करने के दौरान खूब पसीना निकलता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए योग करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

    योग के बाद क्या खाएं

    योग करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। कम से कम एक घंटे बाद आप हाई कैलोरी ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। जिसमें आप अंडे, ब्रेड, दही, पराठे, अनाज, सब्जी, नट्स, ग्रीन टी, ऑरेंज आदि शामिल कर सकते हैं। योग के बाद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना सेहतमंद रहता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik