'एन एप्पल ए डे' वाली कहावत में है कितना दम? जानिए क्या होगा अगर रोज खाएंगे एक सेब
यह लेख 'एन एप्पल ए डे' कहावत की सच्चाई पर प्रकाश डालता है और रोजाना एक सेब खाने के कई ...और पढ़ें
-1779451454158_m.webp)
रोजाना एक सेब खाने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने बचपन में सेब से जुड़ी कहावत- ‘An Apple a Day, Keeps the Doctor Away…’ यह कहावत हमें बताती है कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, लेकिन असल में यह कितना फायदेमंद है, इसे बारे में कोई नहीं जानता।
एक फल होने के साथ-साथ सेब पोषक तत्वों का भंडार भी है, जिसे प्रकृति ने आपके सेहत को बेहतर बनाने के लिए बनाया है। रोजाना एक ताजा सेब खाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं सेब खाने के कुछ लाजवाब फायदे-
पेट भरा रखता है
फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से सेब लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। अचानक लगने वाली भूख के लिए सेब एक बढ़िया ऑप्शन है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा करता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इससे वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है
भूख मिटाने के अलावा, सेब आपके शरीर की सुरक्षा में भी मदद करता है। इसमें महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट की भारी मात्रा पाई जीती है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य और इम्यूम सिस्टम को बढ़ाती है। ये नेचुरल कंपाउंड एक्टिव तौर सेलुलर डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, जिससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से प्रभावी ढंग से लड़ पाता है।
सही तरीके से खाना जरूरी
हालांकि, सेब का पूरा लाभ उठाने के लिए एक इसे सही तरीके खाना भी बेहद जरूरी है। इसका पूरा फायदा लेने के लिए छिलका उतारकर न फेंकें। छिलके के साथ सेब खाने से सिर्फ गूदा खाने की तुलना में कहीं ज्यादा पोषक तत्व, विटामिन और फाइबर प्राप्त होते हैं। फल के ज्यादातर एंटीऑक्सीडेंट छिलके में ही मौजूद होते हैं, इसलिए ज्यादा लाभ के लिए इसे छिलके सहित ही था।
हर दिन सेब खाने के आसान तरीके
- चलते-फिरते झटपट और फ्रेश नाश्ते के लिए एक सेब को काटकर खा सकते हैं।
- नेचुरल स्वीटनेस और भरपूर फाइबर लेने के लिए अपने ब्लेंडर में सेब के कुछ टुकड़े डालकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं।
- अपनी पसंदीदा पत्तेदार सब्जियों के सलाद को एक अद्भुत टेक्सचर देने के लिए उसमें सेब के ताजे टुकड़े डालें।
- सुबह के नाश्ते को और भी स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए ओटमील में कटे हुए सेब को सीधे मिला दें।
- एक टेस्टी और हेल्दी मिठाई के विकल्प के रूप में, सेब के टुकड़ों को गर्म दालचीनी के साथ बेक करें।
यह भी पढ़ें- प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम का खजाना है दही, पूरे फायदे के लिए जानिए डाइट में शामिल करने का सही इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- हेल्दी खाना भी बन सकता है 'जहर'! आयुर्वेद के अनुसार गलत समय पर खाई गई ये 3 चीजें बिगाड़ देंगी सेहत
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
