Wilson's Disease: क्या होता है विल्सन रोग, जानें- इसके कारण, लक्षण और उपचार
Wilsons Disease हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में कॉपर बढ़ जाने से विल्सन रोग होता है। यह एक आनुवांशिक विकार भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इस बीमारी से शरीर के प्रमुख लीवर ब्रेन किडनी हृदय समेत शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं।
s_disease_23194283.webp)
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wilson's Disease: अधिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। रोजाना संतुलित आहार लें, एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें। इन नियमों के पालन करने से आप वर्तमान समय में फिट रह सकते हैं। लापरवाही बरतने से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। खासकर, गलत खानपान, खराब दिनचर्या, अत्यधिक आराम, कम नींद और तनाव की वजह से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, विल्सन रोग का भी खतरा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में कॉपर बढ़ जाने से विल्सन रोग होता है। यह एक आनुवांशिक विकार भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इस बीमारी से शरीर के प्रमुख लीवर, ब्रेन, किडनी, हृदय समेत शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं। विल्सन रोग के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। इस रोग का संपूर्ण इलाज नहीं है। हालांकि, उपचार के माध्यम से विल्सन के प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए, इसके लक्षण और उपचार जानते हैं-
विल्सन रोग के लक्षण
-उल्टी
-खुजली
-पैरों में सूजन
-कमजोरी
-तनाव
-बोलने में तकलीफ
-भ्रम
-मांसपेशियों में अकड़न
विल्सन रोग का उपचार
वर्तमान समय में विल्सन रोग का संपूर्ण इलाज नहीं है। यह एक अनुवांशिक विकार है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। चिकित्सा माध्यम से इसके प्रभाव को कम किया जाता है। इसके लिए डॉक्टर थेरेपी का सहारा लेते हैं। इसे कॉपर कलेक्शन थेरेपी कहा जाता है। थेरेपी के माध्यम से मरीज का इलाज किया जाता है। इस दौरान शरीर में बढ़ी कॉपर की मात्रा को कम किया जाता है। इसके बाद मरीज को दवाइयां दी जाती है। वहीं, डाइट में कॉपर रिच फूड को जरूर शामिल करें। विल्सन रोग के लक्षण दिखने पर केवल डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।