Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटे बच्चे जल्द हो जाते हैं कावासाकी के शिकार, जानें-इसके लक्षण और उपचार

    यह एक ऐसा रोग है जिससे हृदय फेफड़े गुर्दे और आंत प्रभावित होते हैं। इनमें सूजन आ जाते हैं। यह बीमारी हमेशा बच्चों को होती है।

    By Umanath SinghEdited By: Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:18 AM (IST)
    छोटे बच्चे जल्द हो जाते हैं कावासाकी के शिकार, जानें-इसके लक्षण और उपचार

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डॉक्टरों की एक टीम ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में कावासाकी रोग से पीड़ित एक बच्ची का सफल इलाज किया है। इस बीमारी को मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम भी कहा जाता है। खबरों की मानें तो एक 14 वर्षीय लड़की को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, जिसमें कावासाकी रोग के लक्षण भी पाए गए थे। इसके बाद डॉक्टर्स ने बच्ची के कोरोना और कावासाकी दोनों रोगों का सफल इलाज किया है। फ़िलहाल बच्ची स्वस्थ है और हॉस्पिटल से उसे छुट्टी दे दी गई है। आइए, जानते हैं कि कावासाकी रोग क्या है और इसके लक्षण और उपचार क्या हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कावासाकी रोग क्या है

    यह एक ऐसा रोग है, जिससे हृदय, फेफड़े, गुर्दे और आंत प्रभावित होते हैं। इनमें सूजन आ जाते हैं। यह बीमारी हमेशा बच्चों को होती है। खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि यह बीमारी बिना इलाज के अपने आप ठीक हो जाती है। अगर जल्द पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है।

    इस बीमारी के होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल रिसर्च जारी हैं। प्राथमिक चरण में ऐसा कहा जाता है कि यह एक मौसमी बीमारी है जो बच्चों में अधिक होती है। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि कावासाकी इम्यून सिस्टम कमजोर होने और उसमें किसी प्रकार की कोई समस्या आने से भी होती है। जबकि कुछ डॉक्टर्स इसे आनुवांशिकी रोग बताते हैं।

    कावासाकी रोग के लक्षण

    तेज बुखार आना, लाल चकत्ते होना, शरीर के मुख्य अंगों में सूजन होना, दस्त और उल्टी आना, लिम्प नोड्स में सूजन आना, आंखें में लालिमा, हाथ पैरों की उंगलिया लाल का होना, गले में सूजन, ह्रदय में सूजन आदि प्रमुख लक्षण हैं।

    कावासाकी रोग का इलाज कैसे होता है

    अगर इसका पता जल्दी चल जाता है तो इसका उपचार संभव है। इस बीमारी में डरने की जरूरत नहीं है। कई मामलों में यह बिना उपचार के भी ठीक हो जाता है, लेकिन कावासाकी के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर से जरूर दिखाएं। डॉक्टर कावासाकी रोग में मरीज को दवा देते हैं, जो रक्त के थक्का को जमने नहीं देती है। अगर कोरोनरी धमनियां प्रभावित होती हैं तो सर्जरी के जरिए इलाज किया जाता है।