Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Juvenile Arthritis: बच्चों को भी शिकार बना सकता है गठिया, इन लक्षणों से करें जुवेनाइल अर्थराइटिस की पहचान

    Juvenile Arthritis इन दिनों तेजी से बदल रही जीवनशैली लोगों की सेहत को काफी प्रभावित कर रही है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इन दिनों कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। जुवेनाइल अर्थराइटिस (जेए) इन्हीं समस्याओं में से एक है जो खासतौर पर बच्चों और किशोरों को प्रभावित करता है। आप इन लक्षणों से अपने बच्चों में इसकी पहचान कर सकते हैं।

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Fri, 21 Jul 2023 08:10 AM (IST)
    Hero Image
    बच्चों को भी हो सकता है गठिया, इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Juvenile Arthritis: लगातर खराब होती लाइफस्टाइल का असर बड़ों ही नहीं, बच्चों पर भी पड़ने लगा है। इन दिनों बच्चे कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। जुवेनाइल अर्थराइटिस (जेए) इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो खासतौर पर बच्चों और किशोरों को प्रभावित करता है। यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है, अगर समय रहते इसका उचित इलाज न किया जाए। इस समस्या का सही इलाज करने के लिए इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुवेनाइल अर्थराइटिस के संकेत और लक्षण हर बच्चे में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में जल्दी ही इसका पता लगाने और इसका उचित इलाज करने के लिए माता-पिता को इन संकेतों और लक्षणों के बारे में जागरूक होना जरूरी है। अगर आपको भी अपने बच्चे में निम्न लक्षण नजर आ रहे हैं, तो यह जुवेनाइल अर्थराइटिस के संकेत हो सकते हैं।

    जोड़ों का दर्द और सूजन

    एक या अधिक जोड़ों में लगातार दर्द और सूजन जुवेनाइल अर्थराइटिस का संकेत हो सकते हैं। यह दर्द सुबह के समय या फिर शरीर में कोई गतिविधि न होने के बाद और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है।

    जोड़ो का अकड़ जाना

    जेए से पीड़ित बच्चों को अकड़न का अनुभव हो सकता है, खासकर सुबह उठने के बाद या लंबे समय तक आराम करने के बाद। शारीरिक गतिविधि या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद भी अकड़न हो सकती है।

    थकान

    जुवेनाइल अर्थराइटिस से पीड़ित बच्चों में बिना किसी कारण थकान और ऊर्जा की कमी आम है। वे आसानी से थक सकते हैं और उन्हें उन गतिविधियों में भाग लेने में कठिनाई हो सकती है, जिनमें लंबे समय तक शारीरिक परिश्रम की जरूरत होती है।

    गति की सीमित सीमा

    जोड़ों में अकड़न और सूजन के कारण गति की सीमा कम हो सकती है, जिससे बच्चों के लिए जोड़ों को पूरी तरह से हिलाना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से झुकने, चलने या खेल खेलने जैसी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

    बुखार

    जेए से पीड़ित कई बच्चों को बार-बार बुखार का अनुभव होता है, जो शाम को तेज हो जाता है। ये बुखार अक्सर दाने और अस्वस्थता जैसे अन्य लक्षणों के साथ होते हैं।

    रैश

    जुवेनाइल अर्थराइटिस के कुछ प्रकारों एक बच्चों में रैश की समस्या देखने को मिलती है। यह रैश गुलाबी या हल्के हो सकते हैं और बुखार के साथ आ-जा सकते हैं।

    आंख की सूजन

    कुछ प्रकार के जेए में, जैसे कि यूवेइटिस से जुड़े जुवेनाइल इडियोपैथिक अर्थराइटिस (जेआईए), आंखों में सूजन हो सकती है। इसके अन्य लक्षणों में लालिमा, दर्द, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और ब्लर विजन शामिल हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik