Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gluten Free Diet: क्या आप भी फॉलो कर रहे हैं ग्लूटन फ्री डाइट, तो जानें इसके फायदे और नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 06:47 PM (IST)

    Gluten Free Diet ग्लूटन कई लोगों में एलर्जी का कारण बनता है लेकिन साथ ही यह कुछ लोगों के लिए फायदेमंद भी होता है। ग्‍लूटन फ्री डाइट में जरूरी विटामिन् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gluten Free Diet: ग्लूटन फ्री डाइट के क्या फायदे और नुकसान हैं?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gluten Free Diet: आजकल ग्लूटन फ्री डाइट का काफी चलन है। आपने कई लोगों से सुना भी होगा कि ग्लूटन फ्री डाइट वजन कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हालांकि इसको लेकर बहुत सी गलत धारणाएं हैं। कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उन्हें कब ग्लूटन फ्री डाइट लेनी चाहिए या यह डाइट किन लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है ग्लूटन ?

    ग्लूटन एक तरह का प्रोटीन होता है। यह आमतौर पर गेहूं, सूजी, राई और कई अन्य अनाजों में पाया जाता हैं। लोग इन सभी अनाजों का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। गेहूं के आटे में पाया जाने वाला लस (चिपचिपान) ग्लूटन  की वजह से होता है।

    क्या है ग्लूटन फ्री डाइट

    हमारे देश में लोग गेहूं का सेवन मुख्य रूप से करते हैं। इसमें ग्लूटन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, उनके लिए यह डाइट फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोग ग्लूटन को ठीक से नहीं पचा पाते हैं, जिससे पेट में दर्द, ऐंठन, ब्लॉटिंग से परेशान हो सकते हैं। इससे आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। आसान भाषा में समझा जाए, तो ग्लूटन फ्री डाइट का मतलब है, अपनी डाइट से उन फूड आइटम्स को हटाना जिसमें ग्लूटन पाया जाता है।

    ग्‍लूटन फ्री डाइट के क्या हैं फायदे

    • कई लोग ग्‍लूटन को अच्छी तरह से नहीं पचा पाते हैं। ऐसे में अगर पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो ग्‍लूटन फ्री डाइट का सेवन कर सकते हैं।
    • कुछ लोगों को इस प्रोटीन यानी ग्लूटन से एलर्जी होती है। ऐसे में अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट अपना सकते हैं।
    • पेट दर्द, दस्त, सूजन, बुखार की समस्या में भी इस डाइट को फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है।
    • ग्लूटन के सेवन से त्वचा पर चकत्ते की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिर दर्द, अवसाद जैसी समस्या से जूझ सकते हैं। ऐसे में आप ग्लूटन फ्री डाइट अपनाएं।

    ग्‍लूटन फ्री डाइट के क्या हैं नुकसान

    ग्‍लूटेन फ्री डाइट में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होती है, जिससे आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। ग्लूटन युक्त फूड्स में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको ग्लूटन से एलर्जी नहीं है, तो इसका सेवन करने से परहेज न करें।

    ग्लूटन-फ्री डाइट में कौन-से फूड्स हैं शामिल

    • साबुत अनाज जैसे क्विनोआ, बकबीट, चावल, मिलेट आदि।
    • साइट्रस फल, केला, सेब, बेरीज।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, केल, गोभी, ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
    • अनप्रोसेस्ड प्रोटीन्स जैसे फलियां, नट्स और सीड्स में कोई ग्लूटेन नहीं होता।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik