विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट भरा है फिर भी खाने का ख्याल? कहीं आप भी तो नहीं हो गए 'Food Noise' के शिकार, ऐसे करें कंट्रोल

Published: Fri, 06 Feb 2026 06:32 PM (IST)

क्या पेट भरा होने पर भी आपका दिमाग पिज्जा या बर्गर के बारे में सोचता रहता है? इसे Food Noise ...और पढ़ें

पेट भराने के बाद भी क्यों खाने की होती है क्रेविंग? जानें यहां (Picture Credit- AI Generated)

पेट भराने के बाद भी क्यों खाने की होती है क्रेविंग? जानें यहां (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. कई बार पेट भरा हुआ होने के बाद भी खाने का मन करता है

  2. खाने की इस क्रेविंग को फूड नॉइज कहते हैं

  3. फूड नॉइज से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह नाश्ता और दोपहर का खाना खाने के बाद भी दिन भर दिमाग में यही सवाल रहता है कि अब क्या खाएं? कई बार पेट भरा होता है, लेकिन कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती है। मोबाइल पर फूड ऐप खुलते ही बर्गर, पिज्जा और मिठाइयों की तस्वीरें खुद-ब-खुद ऑर्डर करने को मजबूर कर देती हैं।

इसी स्थिति को ‘Food Noise’ कहा जाता है, जो आजकल तेजी से लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Food Noise क्या है?

हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद भी खाने के बारे में ही सोचते हैं, जिसे Food Noise कहते हैं। इसमें इंसान को लगता है कि उसे हर समय भूख लगी है और दिमाग अगली स्नैक की तलाश शुरू कर देता है। धीरे-धीरे यह आदत ओवरइटिंग की वजह बन जाती है, जिससे मोटापे और अन्य सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसा क्यों होता है?

Food Noise की सबसे बड़ी वजह है जंक और प्रोसेस्ड फूड। ऐसे खाने में स्वाद तो होता है, लेकिन पोषण कम। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाने की वजह से दिमाग में हेडोनिक पाथवे या रिवॉर्ड पाथवे एक्टिव होते हैं, जिससे आप वही खाना खाने के बारे में सोचते हैं।

इसके अलावा, हंगर हार्मोन आपको खाने के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया, टीवी एड और आसपास का माहौल भी फूड नॉइज को बढ़ाने में अहम रोल निभाते हैं। कई बार पिज्जा-बर्गर के एड देखने या खाने की खुशबू आने के कारण भी भूख न होने पर भी खाने की क्रेविंग होने लगती है।

सेहत के लिए खतरनाक क्यों है?

Food Noise की वजह से लोग अपनी भूख और जरूरत में फर्क करना भूल जाते हैं, जिससे वह जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, जो मोटापा, स्लीप एनीमिया, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।

क्या इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं?

Food Noise की आदत से बचने के लिए आप नीचे दिए गए कुछ आसान और असरदार तरीकों से राहत पा सकते हैं।

घर में बना हेल्दी खाना

प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें और अपने किचन में हेल्दी ऑप्शन रखें। अगर किचन में हेल्दी खाना होगा, तो प्लेट में भी वही आएगा, जिससे आप फूड नॉइज से बच सकते हैं। इसलिए, हफ्तेभर का मेन्यू पहले तय करना फायदेमंद है।

समय पर खाना जरूर खाएं

कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से खाना खाने से बचते हैं, तो कुछ लोग बहुत तेज भूख लगने पर खाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाना हमारे शरीर की एनर्जी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप सही समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो आपका एनर्जी लेवल कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।  

रोज एक्सरसाइज करें

आप अपनी डेली रूटीन में थोड़ी एक्सरसाइज जैसे हल्की वॉक या योग को जरूर शामिल करें। एक्सरसाइज हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द जैसी अन्य समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं।

स्ट्रेस कम करें

स्ट्रेस में लोग अक्सर इमोशनल ईटिंग करने लगते हैं। खुद को रिलैक्स रखने के लिए गलत खानपान का सहारा लेते हैं, जिससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आप गाने सुन सकते हैं या प्रकृति से जुड़ सकते हैं। साथ ही, स्ट्रेस मैनेजमेंट के भी तरीके अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पार्किंसंस मरीजों के लिए नई उम्मीद: अब दिमाग के 'नेटवर्क' को टारगेट करने से दोगुनी असरदार होगी थेरेपी

यह भी पढ़ें - मशीन की तरह काम करना छोड़ें! Burnout से बचना है तो आज ही सीख लें 'ना' कहने का यह जादुई फॉर्मूला

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।