जानें, क्यों होता है एक्टोमोर्फ और क्या है इसका उपचार
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर की बनावट तीन प्रकार की होती है। पहली श्रेणी को Ectomorph (एक्टोमोर्फ) दूसरी श्रेणी को Endomorph (एंडोमोर्फ) और तीसरी श्रेणी को Mesomorph (मीसोमोर्फ) कहा जाता है। एक्टोमोर्फ में शरीर दुबला पतला रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इनमें किसी एक तत्व की कमी से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर कैलोरी कम लेने से दुबलेपन की समस्या होती है। यह एक आनुवांशिकी रोग है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय तक दुबलेपन से पीड़ित व्यक्ति की गिनती एक्टोमोर्फ में होती है। इस स्थिति में व्यक्ति कितना भी खा लें, उनका वजन नहीं बढ़ता है। इसका मुख्य कारण मेटाबॉलिज़्म का फास्ट होना है। अगर आप भी दुबले-पतले हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में केले को जरूर शामिल करें-
एक्टोमोर्फ क्या है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर की बनावट तीन प्रकार की होती है। पहली श्रेणी को Ectomorph (एक्टोमोर्फ), दूसरी श्रेणी को Endomorph (एंडोमोर्फ) और तीसरी श्रेणी को Mesomorph (मीसोमोर्फ) कहा जाता है। एक्टोमोर्फ में शरीर दुबला पतला रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति को अत्यधिक कैलोरी कंज्यूम करने की जरूरत पड़ती है। चूंकि मेटाबॉलिज़्म की गति बहुत तेज होती है। इसके लिए कैलोरी तुरंत ऊर्जा में बदल जाती है। इस वजह से शरीर में वसा का निर्माण या जमा नहीं हो पाता है और न ही वजन बढ़ता है। अगर आप भी बहुत कुछ खाते हैं। इसके बावजूद आपका वजन नहीं बढ़ता है, तो आप भी एक्टोमोर्फ की श्रेणी में आते हैं। इसके लिए डाइट में अत्यधिक कैलोरी शामिल करें। रोजाना कम से कम 3k कैलोरी जरूर लें।
केले का सेवन करें
एक शोध से खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति रोजाना अपनी डाइट में 500 कैलोरी लेता है, तो उसका वजन एक सप्ताह में आधा किलो बढ़ सकता है। इस तरह एक महीने में 2 किलो वजन बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में केवल और केवल हाई कैलोरी युक्त चीज़ें खाएं। इसके लिए केले का सेवन करें। एक केले में 100 कैलोरीज़ होती है। आप रोजाना 6 केले जरूर खाएं। इससे आपको रोजाना तकरीबन 600 कैलोरीज़ प्राप्त होगी। वहीं, अगर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं, तो यह अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।