Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पक्षी ही नहीं, इंसानों के लिए भी खतरनाक है बर्ड फ्लू, जानें इसके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:12 AM (IST)

    कोरोना के साथ अब बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। राजस्थान मध्य प्रदेश के बाद केरल झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी हो गया है। तो जानेंगे बर्ड ...और पढ़ें

    Hero Image
    पोल्ट्री फॉर्म में ब्रीड किए गए मुर्गे

    कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू ने भी भारत में दस्तक दे दिया है। जिसे लेकर कई राज्यों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू के नाम से पहचाने जाने वाली यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस एच5एन 1 के कारण होती है, जिसकी चपेट में आकर पक्षी तो दम तोड़ ही देते है, साथ ही यह इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इससे जान जाने का भी खतरा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों होता है बर्ड फ्लू?

    बर्ड फ्लू कई तरह के होते हैं, लेकिन एच5एन 1 पहला ऐसा एवियन इंफ्यूएंजा वायरस है जो इंसानों को संक्रमित करता है। इसका पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग में आया था। उस समय बर्ड फ्लू के प्रकोप को पोल्ट्री फार्म में संक्रमित मुर्गियों से जोड़ा गया था। एच5एन 1 प्राकृतिक रूप से पक्षियों में होता है, लेकिन ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। 

    क्या हैं लक्षण

    - बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं जैसे सांस लेने में समस्या, उल्टी होने का एहसास, बुखार, नाक बहना, मांसपेशियों, पेट के निचले हिस्से और सिर में दर्द रहना।

    - यह बीमारी इंसानों में मुर्गियों और संक्रमित पक्षियों के पास रहने से होती है। यह वायरस इंसानों से आंख, नाक और मुंह के जरिए प्रवेश करता है।

    क्या है इलाज?

    अलग-अलग तरह के बर्ड फ्लू का अलग-अलग तरीकों से इलाज किया जाता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में एंटीवायरल दवाओं से इसका इलाज किया जाता है।

    लक्षण दिखने के 48 घंटों के भीतर मरीज और संपर्क में आए लोगों को इसकी दवाएं लेनी होती हैं।

    कैसे करें बचाव?

    - इफ्लूएंजा से बचने के लिए डॉक्टर आपको फ्लू की वैक्सीन लगवाने की सलाह दे सकते हैं।

    - इसके अलावा आप खुले बाजार में जाने, संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने और अधपका चिकन खाने से बचें। हाइजीन बनाए रखें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें।

    इंसानों के लिए कैसे खतरनाक?

    - एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस काफी खतरनाक होता है और इंसानों की जान ले सकता है।

    - डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर बर्ड फ्लू का संक्रमण इलाके में फैला है तो नॉनवेज खरीदते वक्त सफाई रखें।

    - ये भी सलाह दी जाती है कि संक्रमित एरिया में मास्क लगाकर ही जाएं।

    Pic credit- Freepik