विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basal Metabolic Rate: क्या है बेसल मेटाबॉलिक रेट, क्यों इससे प्रभावित होता है हमारा स्वास्थ्य?

By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
Published: Wed, 04 Oct 2023 05:30 PM (IST)

बेसल मेटाबॉलिक रेट वह कैलोरी होती है जिसे आपका शरीर जब जलाता है जब वह आराम कर रहा होता है। ...और पढ़ें

Basal Metabolic Rate: जानें आखिर क्या होता है बेसल मेटाबॉलिक रेट?
Basal Metabolic Rate: जानें आखिर क्या होता है बेसल मेटाबॉलिक रेट?

HighLights

  1. बेसल मेटाबॉलिक रेट वह कैलोरी होती है, जिसे शरीर आराम के समय जलाता है।
  2. यह एक तरह की एनर्जी होती है, जिसका उपयोग हमारा शरीर सभी अंगों को चलाने के लिए करता है।
  3. यह व्यक्ति के लिंग, लंबाई, उम्र, वजन और जेनेटिक फैक्टर जैसी बातों पर निर्भर करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Basal Metabolic Rate: शरीर की बेसिक गतिविधियां जैसे सांस लेना, सर्कुलेशन, हार्ट रेट, प्रोटीन सिंथेसिस, सेल प्रोडक्शन आदि जैसे काम करने के लिए जितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है, उसको नापने की क्रिया को बेसल मेटाबॉलिक रेट (Basal Metabolic Rate) कहते हैं। कैलोरी एनर्जी की यूनिट होती है। यह बताता है कि सामान्य स्थिर अवस्था में आपकी शरीर कितनी कैलोरी बर्न करता है।

यह रेट मात्र बेसिक शारीरिक गतिविधियों पर लागू होता है। अन्य शारीरिक गतिविधि जैसे कि चलना, दौड़ना, जिम जाना इसमें शामिल नहीं होता है।

BMR नापने की विधि 

बीएमआर बहुत ही रेस्ट्रिक्टिव स्थिति में प्रयोगशाला में सटीक रूप से नापा जाता है।

रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट: RMR वो मेजरमेंट है, जिसे आपका शरीर आराम करने के दौरान बर्न करता है। यह मेटाबॉलिक रेट आमतौर पर सुबह खाने से पहले और एक्सरसराइज से पहले नापा जाता है।

मिफ्लिन: सेंट जियोर समीकरण को बीएमआर की गणना के लिए सबसे सटीक समीकरण माना जाता है। इसके अनुसार:

पुरुषों का BMR निकालने की विधि

10 x वजन (कि0 ग्रा0) + 6.25 x लंबाई (से0 मी0) - 5 x उम्र (वर्ष) + 5

महिलाओं का BMR निकालने की विधि 

10 x वजन (कि0 ग्रा0) + 6.25 x लंबाई (से0 मी0) - 5 x उम्र (वर्ष) - 161

BMR के फायदे 

  • BMR, आपके कुल दैनिक ऊर्जा खर्च (Total daily energy expenditure यानी TDEE) को निर्धारित करने में मदद करता है इसलिए यह आपको कैलकुलेट करने में मदद कर सकता है कि आप अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कैलोरी ले रहे हैं या नहीं।
  • जब आप अपना बीएमआर जान लेते हैं, तो इसका उपयोग कैलोरी गिनने के लिए कर सकते हैं जितना आप एक दिन में बर्न करते हैं। BMR से आप ये पता लगा सकते हैं कि मसल्स गेन करने, बॉडी वेट मेंटेन करने और फैट बर्न के लिए कितनी कैलोरी खाने की आवश्यकता है।
  • आपके द्वारा डेली बेसिस पर शरीर द्वारा उपयोग की जाने वाली कैलोरी की कुल संख्या को आपके कुल दैनिक ऊर्जा व्यय (TDEE) के रूप में जाना जाता है। यह आपके BMR के साथ-साथ पूरे दिन आपकी एक्टिविटी के लेवल पर निर्धारित की जाती है।
  • इस प्रकार BMR हमारे स्वास्थ्य में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अच्छा BMR रहने से व्यक्ति अपनी दिनचर्या संतुलित करके जो भी कमी हो उसे संशोधित कर सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik