Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें राजगिरा, जल्द दिखेगा असर

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 10 May 2021 11:23 PM (IST)

    राजगिरा को आयुर्वेद में पंचाग औषधि और अंग्रेजी में अमरंथ कहा जाता है। गर्मी और बरसात के दिनों में भारत समेत कई देशों में चौलाई की खेती की जाती है। इसमें सोना धातु पाया जाता है जो किसी अन्य साग सब्जी में नहीं पाया जाता है।

    Hero Image
    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप राजगिरा की रोटी का सेवन कर सकते हैं।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान के चलते मोटापा आम समस्या बन गई है। इसके लिए लोग डायटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों हमेशा मोटापा को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट और बर्न पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में राजगिरा जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है राजगिरा

    राजगिरा को आयुर्वेद में पंचाग औषधि और अंग्रेजी में अमरंथ कहा जाता है। गर्मी और बरसात के दिनों में भारत समेत कई देशों में चौलाई की खेती की जाती है। इसमें सोना धातु पाया जाता है, जो किसी अन्य साग सब्जी में नहीं पाया जाता है। साथ ही राजगिरा में विटामिन-सी, मिनरल्स, प्रोटीन और लिपिड्स पाए जाते हैं, जो कई रोगों में रामबाण उपाय है।  

    कैसे मददगाार है

    'हीलिंग फूड्स' नामक किताब की मानें तो राजगिरा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। यह वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही राजगिरा के बीज में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। डॉक्टर हमेशा फाइबर और प्रोटीन युक्त चीज खाने की सलाह देते हैं और राजगिरा में प्रोटीन और फाइबर दोनों पाए जाते हैं। फाइबर के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है।  

    कैसे करें सेवन

    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप राजगिरा की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें ग्लूटेन कम होता है। आप राजगिरा का पराठा भी तैयार कर सकते हैं। अगर आप कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, तो राजगिरा का लड्डू बनाकर सेवन करें। इसके लिए चीनी के बदले गुड़ का इस्तेमाल करें। वहीं, आप राजगिरा पुलाव भी ट्राय कर सकते हैं। पुलाव का टेस्ट दमदार बनाने के लिए मूंगफली, सरसों और करी पत्ते का इस्तेमाल करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner