Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: वर्कआउट के बाद खाएं ये चीजें, जल्दी घटेगा वजन

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 04:32 PM (IST)

    Weight Loss Tips वर्कआउट करने के बाद शरीर से काफी पसीना बहता है जिससे आपकी एनर्जी डाउन हो जाती है। एक्सरसाइज करने के बाद आपको अपने डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन जरूर शामिल करना चाहिए। ये वजन कम करने में सहायक है।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: वर्कआउट के बाद अंडे जरूर खाना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कWeight Loss Tips: अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि वर्कआउट करने के बाद भी उनका वजन नहीं कम हो रहा है। दरअसल लोगों को लगता है कि सिर्फ वर्कआउट करने से वजन कम हो जाता है। लेकिन एक्सरसाइज करने के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है। अक्सर लोग वर्कआउट करने के बाद डाइट में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उनका वजन घटने की बजाय बढ़ जाता है। तो आइए बताते हैं, वर्कआउट करने के बाद आपको क्या खाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडे

    हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, वर्कआउट के बाद अंडे जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है। ये मसल्स ग्रोथ में भी सहायक है।

    लिक्विड

    वर्कआउट करने के बाद शरीर को हाईड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए खूब मात्रा में पानी पीएं। आप नारियल पानी या मौसमी फलों का जूस भी पी सकते हैं। ये शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    ड्राई फ्रूट्स

    वर्कआउट करने के बाद आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे- किशमिश, बादाम आदि के सेवन करने से आपके शरीर को ताकत मिलेगी और इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा।

    नींबू, पपीता और संतरा

    आप एक्सरसाइज करने के बाद विटामिन सी से भरपूर फलों का जरूर सेवन करें। जैसे- आंवला, नींबू, पपीता और संतरे आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    एवोकाडो

    वर्कआउट करने के बाद आप एवोकाडो को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज करने के बाद आप इसे भी खा सकते हैं।

    ओट्स

    अगर आप वर्कआउट करने के बाद अनाज का सेवन करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप अपने डाइट में ओट्स को शामिल करें। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह वजन कम करने में सहायक है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    हरी पत्तेदार सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वर्कआउट करने के बाद आप मूली, पालक, ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। ये कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। आप इन सब्जियों को सलाद में भी शामिल कर खा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik