Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    वजन घटाने के लिए रामबाण दवा है मूंगफली, ऐसे करें सेवन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 05:21 PM (IST)

    The Journal of Nutrition में छपी एक शोध के अनुसार मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। प्रोटीन कैलोरीज बर्न करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

    मूंगफली पोहा उत्तर भारत का प्रसिद्ध डिश है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट कर पसीने बहाते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को वजन कम करने में सफलता नहीं मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो वजन कम करने के लिए  वर्क आउट के साथ-साथ संतुलित आहार जरूरी है। अगर दोनों का तालमेल सही रहता है, तो बढ़ते वजन को बहुत जल्द नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही भर पेट खाने से परहेज करें। इसके बदले में छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूंगफली जरूर शामिल करें। कई शोध में खुलासा हुआ है कि मूंगलफली के सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Journal of Nutrition में छपी एक शोध के अनुसार, मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। प्रोटीन कैलोरीज बर्न करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, मूंगफली में कैलोरीज की मात्रा अधिक होती है और जब आप इस चबाते हैं, तो इसकी संभावना अधिक है कि आप एक्स्ट्रा कैलोरीज गेन करें। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो सूजन, मोटापे और डायबिटीज रोग में फायदेमंद होते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा होती है जो मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है। इससे कैलोरीज बर्न होती है।

    कैसे करें सेवन

    आप मूंगफली चाट बना सकते हैं। यह वजन कम करने में सहायक है। इसके लिए मूंगफली को रोस्ट करें। अब सब्जियों, नींबू का रस और नमक की मदद से मूंगफली चाट बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप पीनट बटर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दिन में तीन बार 2 से 3 चम्मच पीनट बटर खाएं। मूंगफली पोहा उत्तर भारत का प्रसिद्ध डिश है। इसमें कैलोरीज बहुत कम होती है। वजन कम करने के लिए मूंगफली युक्त पोहा का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।