Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को इंस्टेंट कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें Korean Diet

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरियन ब्यूटी टिप्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। साथ ही कोरियन डाइट प्लान भी ट्रेंडिंग में है। इसे K-pop diet भी कहा जाता है। कोरियन डाइट पूरी तरह से कोरियन खानपान पर निर्भर है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 11:22 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को इंस्टेंट कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें Korean Diet
इस डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज अनिवार्य है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन में व्यापक बदलाव की जरूरत पड़ती है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी कई अन्य बीमारियों को न्यौता देती है। खासकर जंक फूड से तो दूरी जरूर बनाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा फिट और फाइन रहने के लिए संतुलित आहार लेने, फास्ट फूड से परहेज और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इन नियमों का पालन कर बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करें। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो Korean Diet plan फॉलो कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि Korean Diet को फॉलो कर इंस्टेंट बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरियन ब्यूटी फार्मूला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। साथ ही कोरियन डाइट प्लान भी ट्रेंडिंग में है। इसे K-pop diet भी कहा जाता है। कोरियन डाइट पूरी तरह से कोरियन खानपान पर निर्भर है। इस डाइट में प्रचुर मात्रा में फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल किया जाता है। वहीं, प्रोसेस्ड चीजों पर पाबंदी रहती है। खासकर फैट और शुगर की अधिकता वाली चीजों को डाइट में शामिल न करने की सलाह दी जाती है। इस डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज अनिवार्य है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

जानकारों की मानें तो इस डाइट को कोरियन संगीत से जुड़े लोग अधिक फॉलो करते हैं। K-pop weight loss diet में लोगों को संतुलित आहार लेने और प्रोसेस्ड फूड्स एवं अस्वस्थकारी कार्ब्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही गेंहू, डेयरी उत्पाद, फैट और चीनी का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कोरियन डाइट फॉलो कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.