Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं टमाटर का जूस
टमाटर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट टमाटर का जूस पिएं। इससे देर तक पेट भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान लोगों में मोटापे की शिकायत बढ़ी है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। साथ ही खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते भी वजन बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी न बर्न करने के चलते तेजी से वजन बढ़ते लगता है। इस स्थिति में वजन कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। कुछ शोधों में खुलासा हो चुका है कि टमाटर के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
वजन कंट्रोल करने में सहायक
टमाटर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट टमाटर का जूस पिएं। इससे देर तक पेट भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है।
हड्डियां मजबूत होती हैं
टमाटर में कैल्शियम और विटामिन-के पाया जाता है। दोनों हड्डियों के मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए मसल्स को मजबूत करने के लिए टमाटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
मधुमेह में फायदेमंद
टमाटर में आवश्यक क्रोमियम तत्व पाया जाता है। यह तत्व डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में सहायक सिद्ध होता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का जूस पिएं।
सूजन कम होती है
टमाटर में अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। जबकि, लाइकोपीन में अन्य कैरोटेनॉयड्स की तुलना में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन में कमी आती है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।