Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss: ज्वार के सेहत से जुड़े इन 4 अद्भुत फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

    Weight Loss यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमें अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वज़न घटाने से लेकर बेहतर पाचन तंत्र तक जब आप स्वस्थ और फिट रहने का इरादा रखते हैं तो ज्वार को अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

    By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Thu, 03 Jun 2021 12:18 PM (IST)
    Hero Image
    ज्वार के सेहत से जुड़े इन 4 अद्भुत फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss: अगर आप वज़न घटाना चाह रहे हैं, या सेहतमंद रहने के लिए डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको ज्वार ज़रूर शामिल करना चाहिए। ज्वार को क्विनोआ के बराबर हेल्दी माना जाता है, ये लस मुक्त होता है और मैदा या गेहूं के आटे का एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वज़न घटाने से लेकर बेहतर पाचन तंत्र तक, जब आप स्वस्थ और फिट रहने का इरादा रखते हैं, तो ज्वार को अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानें ज्वार को अपनी डाइट में शामिल करने के क्या फायदे हो सकते हैं।

    वज़न घटाना

    फाइबर से भरपूर ज्वार में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन भी होता है। ये दोनों आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और अस्वास्थ खाना खाने से रोकते हैं। ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम से अधिक फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। गेहूं या मैदे की जगह ज्वार की रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और साथ ही पोषक तत्वों की कुछ अतिरिक्त खुराक भी मिल जाती है।

    रक्त परिसंचरण को बढ़ावा

    ​ज्वार लोहे और तांबे से भरपूर होता है, ये दो खनिज एक साथ मिलकर शरीर के रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने का काम करते हैं। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में सुधार करता है और तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा सकता है।

    हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाता है

    अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है यानी एनिमिया है, तो आपको डाइट में ज्वार ज़रूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि ज्वार लोहे से भरपूर होता है, इसीलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक है। एक कप ज्वार में 8.45 मिलीग्राम आयरन होता है। बेहतर अवशोषण के लिए ज्वार को विटामिन-सी के साथ खाना चाहिए।

    हड्डियों की सेहत और ब्लड शुगर स्तर के लिए अच्छा

    ज्वार जटिल कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है। यह हमारे शरीर में धीरे-धीरे पचता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। इसीलिए ये डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए बेस्ट है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम की भी उच्च मात्रा होती है और ऐसे पोषक तत्व जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह पोषक तत्व आवश्यक है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।