Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Gain: उम्र के साथ ही अचानक बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन, जानें क्या हैं तेजी से वेट गेन होने के कारण

    Weight Gain इन दिनों हर कोई बढ़ते वजन की वजह से परेशान है लेकिन खासतौर पर महिलाएं लगातार मोटापे का शिकार होती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर तेजी से बढ़ते वजन के पीछे वजह क्या है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं-

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 28 Mar 2023 02:16 PM (IST)
    Hero Image
    महिलाओं का वजन क्यों जल्दी बढ़ता है

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gain: बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से इन दिनों कई लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। खासकर लड़कियों में वजन बढ़ने की समस्या काफी आम होती है। बढ़ती उम्र के साथ ही ज्यादातर महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं। बढ़ते वजन की वजह से कई सारी महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर महिलाओं का वजन इतनी तेजी से क्यों बढ़ता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं महिलाओं का वजन बढ़ने के लिए जिम्मदार कुछ प्रमुख कारकों के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीमारी का संकेत

    अगर आपका वजन अचानक ही बढ़ने लगा है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अक्सर पीसीओडी (PCOD) या पीसीओएस (PCOS) की समस्या की वजह से महिलाओं को वजन बढ़ने की समस्या होती है। इसके अलावा थायराइड, डिप्रेशन, एंजाइटी या आंतो से जुड़ी समस्याएं भी महिलाओं का वजन बढ़ा सकती है।

    नींद की कमी

    इन दिनों ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं। ऐसे में घर-परिवार और काम की जिम्मादरियों की वजह कई बार उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में नींद की कमी की वजह से भी अचानक वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, नींद पूरी न होने की वजह से शुगर और फैट की क्रेविंग्स होने लगती है और हंगर हार्मोंस भी बढ़ सकते हैं।

    ज्यादा देर तक बैठे रहना

    इन दिनों ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होने की वजह से लगातार डेस्क जॉब करती हैं। ऐसे में काम की वजह से उन्हें लगातार बैठा रहना पड़ता है। इसके अलावा घर में सब्जी काटने, टीवी देखने आदि के समय महिलाएं सिर्फ बैठी ही रहती हैं, जिससे शारीरिक गतिविधि न के बराबर होती है। ऐसे में लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है।

    पानी की कमी

    वजन बढ़ने के पीछे डिहाइड्रेशन भी एक वजह हो सकती है। दरअसल, पानी की कमी होने की वजह से ब्लोटिंग होती है, जिससे थकावट महसूस होती है और हमेशा कुछ खाने का मन करता रहता है। ऐसे में ज्यादा खाने के वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा पानी कम पीने की वजह से रूखी त्वचा, मुंह सूखना और शरीर में इंफेक्शंस जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

    हार्मोनल चेंजेज

    शादी के बाद अक्सर कई महिलाओं का अचानक ही वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, अक्सर फिजिकल रिलेशनशिप के बाद शरीर में हार्मोनल चेंजेज आते हैं, जिसकी वजह से भी आपका वजन बढ़ सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik