Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनभर थकान और ब्लर विजन करते हैं Vitamin B-12 की कमी का इशारा, समय रहते कर लें पहचान

    एक स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। विटामिन B-12 इन्हीं में से एक है जो ऐसा विटामिन है जो शरीर में कई जरूरी काम करता है। हालांकि कई बार कुछ वजहों से शरीर में इसकी कमी (deficiency of vitamin B-12) होने लगती है। ऐसे में कुछ संकेतों की मदद से शरीर में इसकी कमी की पहचान कर सकते हैं।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Sun, 26 Jan 2025 07:00 AM (IST)
    Hero Image
    शरीर में विटामिन-बी12 की कमी के संकेत (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन B-12 एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जिसकी जरूरत शरीर के हर एक सेल को है। शरीर में विटामिन B-12 की कई अहम भूमिका है। ये DNA सिंथेसिस में मदद करता है, रेड ब्लड सेल बनाता है, जिससे एनीमिया से बचाव होने में मदद मिलती है, माइलीन शीथ को विटामिन B-12 की आवश्यकता होती है, जिससे ये पता चलता है कि ये सामान्य नर्व सेल की फंक्शनिंग को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विटामिन B-12 कई बर्थ डिफेक्ट से बचाव करता है। ये बोन हेल्थ को बेहतर बनाता है और ओस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है, लेकिन हमारा शरीर विटामिन B-12 को खुद से नहीं बना पाता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि इसे डाइट या सप्लीमेंट के रूप में ही लिया जाए। अच्छी बात ये है कि लिवर एक्स्ट्रा विटामिन B-12 को स्टोर करता है।

    यह भी पढ़ें-  चेहरे पर नजर आते हैं Fatty Liver के 5 संकेत, आम समझकर अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

    विटामिन B-12 के सोर्स

    विटामिन B-12 नॉन वेज फूड्स, लिवर, क्लेम्स, सारडाइन्स, रेड मीट, साल्मन, टूना, शेल फिश, अंडे, दूध, दही, चीज आदि में पाया जाता है, जिससे शरीर में इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं। लेकिन अगर खानपान में कमी हुई, तो शरीर में विटामिन B-12 की कमी हो सकती है। इसकी कमी के संकेतों को समझना जरूरी है, क्योंकि यह कई बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए शरीर में नजर आने वाले विटामिन B-12 की कमी के संकेत समझें, जिससे समय रहते इसकी पूर्ति की जा सके। आइए जानते हैं विटामिन B-12 की कमी के कुछ संकेत-

    थकान

    शरीर में रेड ब्लड सेल की मात्रा कम होने से ऑर्गन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे हर समय थकान महसूस होती है।

    मेंटल डिसऑर्डर

    विटामिन B-12 की कमी से कई मेंटल डिसऑर्डर भी हो सकते हैं, जिसमें एंजाइटी, पैरानोइया, डिल्यूजन, डिप्रेशन, डिमेंशिया आदि शामिल हैं।

    सांस लेने में समस्या

    ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में समस्या हो सकती है, जिससे दम घुटने जैसा महसूस होता है।

    नर्व डैमेज (पेरिफेरल न्यूरोपैथी)

    विटामिन-डी की कमी की वजह से पैरों की नसें डैमेज हो सकती हैं, जिससे पैरों में सुन्नपन, झनझनाहट जैसा महसूस होता है।

    नजर धुंधली होना (ऑप्टिक न्यूरोपैथी)

    विटामिन B-12 की कमी से ऑप्टिक नर्व डैमेज हो सकती है, जिससे आंखों से ब्रेन तक जाने वाले सिग्नल प्रभावित होती है और नजर धुंधली होती है।

    फॉल्स पल्स रेट

    विटामिन B-12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। इसकी आपूर्ति करने के लिए शरीर ब्लड पंप करने में और भी मेहनत करता है, इससे पल्स रेट बढ़ सकती है।

    पेट में दर्द

    गट को ऑक्सीजन न मिलने से कब्ज, डायरिया, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

    यह भी पढ़ें-  त्वचा पर नजर आने वाले 5 लक्षण देते हैं Diabetes का संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अनदेखा?