Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में गर्म पानी पीने के हैं बहुत फायदे, आज से शुरू कर दें इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 04:07 PM (IST)

    ठंडा पानी लोगों की तबियत को खराब कर रहा है। आज हम आपको गर्मियों Summer Health Tips में गर्म पानी पीने के फायदे बता रहे हैं। बता दें कि गर्मियों में गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। यहां 5 बीमारियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनसे गर्म पानी पीने से छुटकारा मिल सकता है। गर्म पानी की आदत रोजाना डाल लेनी चाहिए।

    Hero Image
    गर्म पानी बीपी कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Warm Water Benefits गर्मियों में लोग अक्सर ठंडा पानी पीना ही पसंद करते हैं। कई लोग बस इंतजार में रहते हैं कि जल्दी से गर्मियां शुरू हों तो वह ठंडा पानी पीना शुरू करें। ठंडे पानी का नशा ही ऐसा है। लोग बाहर से घर में जैसे ही घुसते हैं तो सबसे पहले फ्रिज की तरफ ही रूख करते हैं। लेकिन ठंडा पानी लोगों को नुकसान कितना कर रहा है इसका शायद ही किसी को अंदाजा हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंडा पानी लोगों की तबियत को खराब कर रहा है। आज हम आपको गर्मियों में गर्म पानी पीने के फायदे बता रहे हैं। बता दें कि गर्मियों में गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। यहां 5 बीमारियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनसे गर्म पानी पीने से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें : चांदी के गिलास में पानी पीने के 5 फायदे कर देंगे हैरान, कंगना रनौत भी फॉलो करती हैं ये हेल्दी आदत

    1. पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर

     

    गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है। गर्म पानी पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि कब्ज, गैस, और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। रेगुलर गर्म पानी पीना आपकी सेहत को ठीक करता है। अगर आप रेगुलर गर्म पानी पीते रहें तो आपको पेट से संबंधी दिक्कते दूर होने लगती हैं। 

    2. सर्दी और खांसी से मिलती है राहत

    गर्म पानी पीने से सर्दी और खांसी से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी गले की सूजन को कम करता है और खांसी को नियंत्रित करता है। इससे सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। वहीं ठंडा पानी खांसी और जुकाम को उभारने में काफी मददगार होता है। 

    3. शरीर की चर्बी पिघलती है 

    गर्मियों Summer Health में लगातार गर्म पानी पीने से आपके शरीर की चर्बी घटने लगती है। गर्म पानी की मदद से मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। गर्म पानी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    4. स्किन में आता है निखार 

    गर्म पानी पीने से आपके चेहरे पर भी काफी निखार आता है। गर्म पानी पीने से त्वचा की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी त्वचा को साफ करता है और त्वचा की समस्याओं जैसे कि मुंहासे, दाग-धब्बे, और त्वचा की सूजन को कम करता है।

    5. जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

    गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी जोड़ों की सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द को नियंत्रित करता है। इससे जोड़ों के दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। लगातार गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। 

    यह भी पढ़ें : रोज ब्रश करने वालों के दांत भी हो जाते हैं पीले, आज ही छोड़ दें ये 4 गंदी आदतें