विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोज ब्रश करने वालों के दांत भी हो जाते हैं पीले, आज ही छोड़ दें ये 4 गंदी आदतें

Published: Fri, 21 Mar 2025 12:51 PM (IST)

धूम्रपान दांतों के पीलेपन का एक प्रमुख कारण है। धूम्रपान से दांतों पर निकोटिन और टार के धब्बे पड़ जाते ...और पढ़ें

सिगरेट की लत दांतों को पीला कर देती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
सिगरेट की लत दांतों को पीला कर देती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीले दांत पूरे व्यक्तित्व को बिगाड़ देते हैं। अगर दांत पीले हो जाएं तो सामने वाले पर भी बड़ा खराब इंप्रेशन पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने दांतों को हमेशा चमकता हुआ रखें। लेकिन लोगों की यह आम धारणा है कि जो लोग रोजाना ब्रश करते हैं उनके दांत पीले नहीं होते।

हालांकि दांत रोजाना साफ करने वालों के भी दांत पीले हो जाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आपको वो गलतियां नहीं करनी चाहिए जिससे दांत पीले हो जाएं। दांतों का पीलापन कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से कुछ आदतें भी शामिल हैं। आज हम आपको यहां कुछ गंदी आदतें बता रहे हैं जो दांतों के पीलेपन का कारण बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : तरबूज अंदर से मीठा है या फीका? अपनाएं ये 3 ट्रिक्स- खरीदते हुए कभी नहीं खाएंगे धोखा

1. धूम्रपान

धूम्रपान दांतों के पीलेपन का एक प्रमुख कारण है। धूम्रपान से दांतों पर निकोटिन और टार के धब्बे पड़ जाते हैं, जो दांतों को पीला बना देते हैं। अगर आप दांत रोजाना साफ कर रहे हैं लेकिन सिगरेट पी रहे हैं तो आपके दांत जरू पीले पड़ जाएंगे। इसलिए सिगरेट का सेवन सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सिगरेट के नुकसान से शरीर खराब हो जाता है। 

2. चाय और कॉफी का अधिक सेवन

चाय और कॉफी का अधिक सेवन भी दांतों के पीलेपन का कारण बन सकता है। इन पेय पदार्थों में मौजूद टैनिन दांतों पर धब्बे पड़ जाते हैं, जो दांतों को पीला बना देते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि जो लोग चाय बहुत ज्यादा पीते हैं उनके दांत पीले पड़ जाते हैं। 

3. शराब का सेवन

शराब का सेवन आपके दांतों को पीला कर देता है। लगातार शराब का सेवन दांतों के पीलेपन का कारण बन जाता है। शराब में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दांत पीले हो जाते हैं। शराब पीने से न सिर्फ दांत पीले होते हैं बल्कि खोखले भी हो जाते हैं। 

4. खाने के बाद सफाई नहीं करना 

दांतों की सफाई न करना भी दांतों के पीलेपन का कारण बन सकता है। दांतों पर जमा होने वाले प्लाक और टार्टार दांतों को पीला बना सकते हैं। वहीं जंक फूड का सेवन भी दांतों के पीलेपन का कारण बन सकता है। जंक फूड में मौजूद चीनी और एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे दांत पीले हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : AC की बहुत ज्यादा कूलिंग हड्डियों को कर रही है कमजोर, नहीं संभले तो शरीर में लग जाएंगे ये 5 मर्ज