विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांदी के गिलास में पानी पीने के 5 फायदे कर देंगे हैरान, कंगना रनौत भी फॉलो करती हैं ये हेल्दी आदत

Published: Fri, 21 Mar 2025 03:41 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 21 Mar 2025 03:42 PM (GMT+05:30)

चांदी के गिलास में पानी पीना सेहत के ल‍िए फायदेमंद (Drinking Water in Silver Glass) हो सकता है। यह न ...और पढ़ें

कंगना भी चांदी के गि‍लास में पीती हैं पानी। (Image Credit- Instagram)
कंगना भी चांदी के गि‍लास में पीती हैं पानी। (Image Credit- Instagram)

HighLights

  1. आप भी चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू कर दीजिए।
  2. चांदी पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को मारता है।
  3. चांदी के बर्तन में खाने पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आपने देखा होगा क‍ि पुराने जमाने के धनी लोग सोने-चांदी के बर्तनों का इस्‍तेमाल करते थे। चांदी के गिलास में पानी पीते थे। हालांक‍ि आज भी कई लोग ऐसे हैं जो चांदी के ग‍िलास में पानी पीना पसंद करते हैं। आम लोगों से लेकर सेल‍िब्र‍िटीज तक ये ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। उन्‍हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत। उन्‍होंने इसके फायदों के बारे में भी बताया है।

आयुर्वेद की मानें तो चांदी के गिलास में पानी पीने की आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। यह न केवल पानी को शुद्ध करता है बल्कि शरीर की इम्‍युन‍िटी को भी बढ़ाता है। आधुनिक विज्ञान भी चांदी के एंटी-बैक्टीरियल गुणों को मानता है। आइए जानते हैं क‍ि चांदी के गिलास में पानी पीने से क्‍या फायदे हो सकते हैं-

कंगना भी फॉलो करती हैं ये हेल्‍दी आदत

कंगना का कहना है कि उनकी मां ने चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह दी है। उन्‍होंने बताया था क‍ि ये चंद्रमा को शीतलता प्रदान करता है और पित्त की समस्या झेल रहे लोगों काे इससे बेहद फायदे म‍िलते हैं। आपको बता दें क‍ि आयुर्वेद में भी चांदी के गिलास में पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

चांदी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। नियमित रूप से चांदी के गिलास में पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

पाचन को सुधारे

अगर आपको एसिडिटी, कब्ज या गैस की समस्या होती है, तो आपके ल‍िए चांदी के गिलास में पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। चांदी ठंडा का प्रतीक माना जाता है, जिससे यह पेट की गर्मी को शांत करता है। गैस की समस्या को कम करता है।

बॉडी टेंपरेचर रहता नॉर्मल

चांदी के ग‍िलास में पानी पीने से शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। ज्यादा गुस्से में रहने वाले लोग या ज्यादा ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चांदी के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

मानसिक शांति और तनाव से राहत

आयुर्वेद के अनुसार, चांदी मन को शीतलता प्रदान करती है और मानसिक शांति देती है। अगर आप तनाव या चिंता से जूझ रहे हैं, तो चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू कर दें। इससे आपको राहत म‍िल सकती है।

दिल को रखे सेहतमंद

चांदी में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही द‍िल से जुड़ी बीमार‍ियों के खतरे को कम करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रात में सोने से पहले चांदी के ग‍िलास में पानी भरकर रख दें।
  • रोज सुबह खाली पेट चांदी के गिलास में रखा पानी पीना फायदेमंद रहेगा।
  • इसे रोजाना इस्तेमाल करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।(

यह भी पढ़ें: Salty Water पीने के 5 बड़े फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई बीमार‍ियों में करता है रामबाण का काम

यह भी पढ़ें: घर में रखिए मटका और पीजिए इसका पानी, शरीर से दूर हो जाएंगी ये बीमारियां- बहुत हैं फायदें

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।