Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2023: सहरी में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

    Ramadan 2023 रमजान का महीना चल रहा है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस पाक महीने में लोग एक महीने तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना पानी और खाने के उपवास रखते हैं।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 04 Apr 2023 04:49 PM (IST)
    Hero Image
    सहरी में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2023: रमजान का महीना चल रहा है। यह 30 दिनों तक चलता है, जिसमें सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक रोज़ा यानी उपवास रखा जाता हैं। इस दौरान अधिकतर लोग कमजोरी और अन्य परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे में आप सहरी में कुछ हेल्दी ड्रिक्स को शामिल कर दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आइए जानें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतरे का जूस

    संतरे में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सहरी में संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं, इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है।

    खजूर का शेक

    खजूर पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-के, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहरी में आप खजूर का शेक पी सकते हैं। इससे आपको कमजोरी नहीं होगी और प्यास भी कम लगेगी।

    दूध में किशमिश मिलाकर पिएं

    किशमिश सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। सहरी के दौरान किशमिश और दूध का सेवन बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए किशमिश को दूध में मिलाकर उबालें, जब गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन करें।

    नारियल पानी

    नारियल पानी शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसे पीने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाता है। इसे पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik